24.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Jharkhand Weather|रांची में बढ़ी ठिठुरन, 7 डिग्री से नीचे गया पारा, जानें झारखंड में कहां का तापमान है सबसे कम

Jharkhand Weather|झारखंड में ठंड बढ़ रही है. रांची में तो ठिठुरन भी बढ़ गई है. रांची का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से नीचे चला गया है. जानें आपके जिले में मौसम का कैसा है मिजाज. कितना गिरा तापमान...

Jharkhand Weather|झारखंड की राजधानी रांची समेत प्रदेश के सभी जिलों में ठंड बढ़ रही है. रांची का न्यूनतम तापमान सात डिग्री से भी नीचे आ गया है. डालटेनगंज, देवघर को छोड़कर अधिकतम तापमान सामान्य से कम है. न्यूनतम तापमान में साढ़े तीन डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई हौ. मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है. भारत मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान चाईबासा का न्यूनतम तापमान सबसे कम 9 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. उच्चतम तापमान भी यहीं सबसे अधिक दर्ज किया गया. चाईबासा का उच्चतम तापमान 28.4 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. बुधवार (13 दिसंबर) को राजधानी रांची के कांके का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया, जो झारखंड में सबसे कम है. रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के अधिकतर इलाकों में सुबह में कोहरा छाया रहा. बाद में आसमान साफ हो गया. मौसम शुष्क रहा. आने वाले पांच दिनों के दौरान झारखंड में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. राजधानी रांची के मौसम की बात करें, तो न्यूनतम तापमान में अभी थोड़ी और गिरावट आ सकती है. 13 दिसंबर से 17 दिसंबर तक रांची में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. इस दौरा अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.

रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से कम

मौसम केंद्र ने बताया कि रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री कम रहा. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री और बोकारो थर्मल का 2.9 डिग्री कम रहा. चाईबासा का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया. न्यूनतम तापमान की बात करें, तो रांची का न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री, जमशेदपुर का 0.8 डिग्री, बोकारो-थर्मल का 2.4 डिग्री और चाईबासा का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री कम दर्ज किया गया.

Also Read: बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोभ से झारखंड में छाए रह सकते हैं बादल, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

झारखंड में कहां रहा सबसे कम तापमान?

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी रांची, जमशेदपुर और चाईबासा के अधिकतम तापमान में क्रमश: 0.2 डिग्री सेंटीग्रेटड, 0.6 डिग्री सेंटीग्रेड और एक डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आई है. रांची के न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री, डालटेनगंज में 0.3 डिग्री, बोकारो में 1.1 डिग्री की वृद्धि हुई है, जबकि चाईबासा में 0.4 डिग्री सेंटीग्रेड की गिराटव दर्ज की गई है. इस दौरान झारखंड में कहीं भी बारिश नहीं हुई. मौसम विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़े बताते हैं कि किरीबरू से ज्यादा ठंड कांके रहा. किरीबुरी का न्यूनतम तापमान आज 13.1 डिग्री रहा, जो कांके के न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री से 6.2 डिग्री कम है.

इन जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम

चतरा में 8.5 डिग्री, गढ़वा में 9.9 डिग्री, गुमला में 8.8 डिग्री, हजारीबाग में 9.8 डिग्री, खूंटी में 8.8 डिग्री, लातेहार में 9 डिग्री, लोहरदगा में 8.5 डिग्री, पलामू में 9.9 डिग्री, रामगढ़ में 9.6 डिग्री, और पश्चिमी सिंहभूम में 9.5 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. राजधानी रांची के हिनू में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया, जबकि टाटीसिल्वे में यह 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा.

Also Read: Weather Forecast: झारखंड में होने लगा ठंड का एहसास, जानें अगले पांच दिन तक कैसा रहेगा मौसम

Mithilesh Jha
Mithilesh Jha
प्रभात खबर में दो दशक से अधिक का करियर. कलकत्ता विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट. झारखंड और बंगाल में प्रिंट और डिजिटल में काम करने का अनुभव. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विषयों के अलावा क्लाइमेट चेंज, नवीकरणीय ऊर्जा (RE) और ग्रामीण पत्रकारिता में विशेष रुचि. प्रभात खबर के सेंट्रल डेस्क और रूरल डेस्क के बाद प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर काम. वर्तमान में झारखंड हेड के पद पर कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel