26.9 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

तवा फेंक स्पर्धा में दीया थापा क्षेत्री ने स्वर्ण पदक जीते

जनकल्याण समर्पण संस्था की ओर से सिकिदिरी फुटबॉल मैदान में चल रहे खेल महोत्सव के तीसरे दिन कई प्रतियोगिताएं हुईं.

अनगड़ा. जनकल्याण समर्पण संस्था की ओर से सिकिदिरी फुटबॉल मैदान में चल रहे खेल महोत्सव के तीसरे दिन कई प्रतियोगिताएं हुईं. तवा फेंक स्पर्धा में सीनियर बालिका वर्ग में दीया थापा क्षेत्री ने स्वर्ण पदक आंचल कुमारी रजत, दिव्या कुमारी कांस्य पदक जीता, बालिका जूनियर वर्ग में श्रेया कुमारी स्वर्ण पदक, प्रियंका कुमारी रजत, शीतल कुमारी कांस्य पदक, सब जूनियर बालक वर्ग में अंश महतो स्वर्ण पदक, सैय्यद अंसारी रजत पदक, सुदेश कुमार कांस्य पदक जीते. चॉकलेट रेस में लक्ष्मी कुमारी स्वर्ण पदक, यश कुमार रजत, अनिरुद्ध कुमार कांस्य पदक, पांच वर्ष बालक अमान रजा स्वर्ण पदक, लक्ष्य कुमार रजत, विद्यांश कुमार कांस्य पदक, बालिका गुलाबी कुमारी स्वर्ण पदक, मनहा नाज रजत पदक, दिव्यांशी कुमारी ने कांस्य पदक जीते. सभी विजेताओं को जिप सदस्य सदस्य अनुराधा मुंडा, अमन यादव व रामसाय मुंडा ने पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. अध्यक्षता संस्थान अध्यक्ष सुजीत कुमार व संचालन कोषाध्यक्ष रमण कुमार ने किया. मौके पर कुंती देवी, सत्यपाल राउत, राजकुमार, दिलीप कुमार दीपू, विजय सिंह, राष्ट्रीय तैराकी कोच पिंकी कुमारी, गोविंदा कुमार, कमलेश पाहन, संदीप कुमार वर्मा, संजय कुमार गुड्डू, कमलकांत साव, संजू गोस्वामी, ब्रजकिशोर प्रसाद, माघु करमाली, प्रदीप कुमार, निर्णायक मंडली के संजय राणा, टिकेश्वरी पांडेय, ऋषि सिंह, नागेश्वर सिंह, विजय रजवार, विवेक बेदिया, सिट्टू पांडेय, अशीष कुमार, वासुदेव साहू, आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel