24.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Weather Forecast: झारखंड में दो जनवरी की शाम से बदलेगा मौसम, तीन से होगी लगातार बारिश, गिरेगा पारा

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, 29-30 दिसंबर 2023 से पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो रहा है. इससे एक बार फिर झारखंड में दो जनवरी 2024 की शाम से मौसम का मिजाज बदलने की पूरी संभावना है.

Jharkhand Weather: अफगानिस्तान (उत्तर-पश्चिम) में उठा विक्षोभ कमजोर पड़ने से रांची सहित लगभग पूरे झारखंड में आसमान साफ हो गया है. ऐसे में धूप की किरणें सीधी पड़ रही हैं और ठंड के मौसम में भी दिन में गरमाहट आ गयी है. स्थिति यह हो गयी है कि राजधानी सहित झारखंड के अन्य जिलों का तापमान में उतार-चढ़ाव होने लगा है.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रांची में अमूमन दिसंबर के अंतिम सप्ताह में अधिकतम तापमान सामान्यत: 22 डिग्री सेसि के आसपास रहता है. लेकिन इस बार अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेसि से ऊपर पहुंच गया है. इसी प्रकार न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री सेसि के आसपास होना चाहिए, लेकिन वर्तमान में यह 12.1 डिग्री सेसि से अधिक हो गया है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, 29-30 दिसंबर 2023 से पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो रहा है. इससे एक बार फिर झारखंड में दो जनवरी 2024 की शाम से मौसम का मिजाज बदलने की पूरी संभावना है. एक जनवरी को तो मौसम खुशनुमा रहेगा, लेकिन रांची सहित अन्य इलाकों में दो जनवरी की शाम से बादल छाने लगेंगे और तीन जनवरी से लगातार तीन दिनों तक बारिश होने का अनुमान है. यह स्थिति झारखंड सहित बिहार, ओडिशा में भी देखने को मिलेगी. आकाश में बादल छाये रहने व बारिश होने से झारखंड में सुबह में कोहरा व धुंध छायी रहेगी. न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आ सकती है.

Undefined
Weather forecast: झारखंड में दो जनवरी की शाम से बदलेगा मौसम, तीन से होगी लगातार बारिश, गिरेगा पारा 3

रांची का तापमान (डिग्री सेसि में)

  • तिथि — अधिकतम — न्यूनतम

  • 25 दिसंबर — 25.2 — 12.1

  • 24 दिसंबर — 25.3 — 11.6

  • 23 दिसंबर — 22.6 — 12.1

  • 22 दिसंबर — 25.7 — 09.4

रांची का न्यूनतम तापमान 12.1 व कांके का 6.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. सोमवार को राज्य में सबसे कम गढ़वा का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान चाईबासा का 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा. सोमवार को कांके का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

Also Read: रांची का इतना बढ़ गया तापमान, अगले पांच दिन तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम
Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel