22.6 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Hemant Soren Education: कितने पढ़े-लिखे हैं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, खुद बता दिया

Hemant Soren Education: झारखंड के मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन कितने पढ़े-लिखे हैं? झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने खुद किया खुलासा.

Hemant Soren Education|Jharkhand Chunav 2024|क्या आपको पता है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कितने पढ़े लिखे हैं? उनकी डिग्री कहां की है? उनकी आखिरी डिग्री उन्हें किस साल मिली थी? आज आपको इन सभी सवालों का जवाब मिल जाएगा.

3 बार झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं हेमंत सोरेन

सबसे पहले आपको बता दें कि हेमंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हैं. वह झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में 3 बार शपथ ले चुके हैं. दिशोम गुरु शिबू सोरेन के मंझले बेटे अब उनके उत्तराधिकारी हैं और झामुमो पर उनकी पूरी पकड़ है.

बड़े भाई के निधन के बाद राजनीति में आए हेमंत सोरेन

बड़े भाई दुर्गा सोरेन के असामयिक निधन के बाद राजनीति में कदम रखने वाले हेमंत सोरेन ने खुद बताया है कि वे कितने पढ़े लिखे हैं. उनकी डिग्री कहां की है. उनके पास जो उच्चतम डिग्री है, वह किस साल की है.

हेमंत सोरेन ने की है विज्ञान से इंटर तक की पढ़ाई

जी हां, हेमंत सोरेन ने झामुमो के टिकट पर साहिबगंज जिले की बरहेट विधानसभा सीट से झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन दाखिल किया है. इसके साथ उन्होंने एक शपथ पत्र दाखिल किया है, जिसमें बताया है कि उन्होंने साइंस में इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की है.

1994 में पटना विश्वविद्यालय से हेमंत सोरेन ने ली इंटर की डिग्री

हेमंत सोरेन ने इस एफिडेविट में लिखा है कि उन्होंने बिहार के पटना यूनिर्सिटी से इंटरमीडिएट ऑफ साइंस की डिग्री ली है. वर्ष 1994 में उन्होंने यह परीक्षा पास की थी. हेमंत सोरेन ने 24 अक्टूबर 2024 को शपथ पत्र देकर चुनाव आयोग को यह जानकारी दी है. इसमें उन्होंने अपने बारे में अन्य जानकारियां भी दी है.

हेमंत सोरेन की पार्टी का क्या नाम है?

हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री हैं. वह अब तक 3 बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले चुके हैं. वह दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पुत्र हैं. उनकी पार्टी का नाम झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) है.

हेमंत सोरेन की पत्नी का नाम क्या है?

झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की पत्नी गांडेय विधानसभा सीट से विधायक हैं. उनका नाम कल्पना मुर्मू सोरेन है.

Also Read

हेमंत सोरेन के पास 2 डायमंड नेकलेस, इटैलियन चेन, 28372367 रुपए की चल अचल संपत्ति के हैं मालिक

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन के राइफल की कीमत कितनी है?

Mithilesh Jha
Mithilesh Jha
प्रभात खबर में दो दशक से अधिक का करियर. कलकत्ता विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट. झारखंड और बंगाल में प्रिंट और डिजिटल में काम करने का अनुभव. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विषयों के अलावा क्लाइमेट चेंज, नवीकरणीय ऊर्जा (RE) और ग्रामीण पत्रकारिता में विशेष रुचि. प्रभात खबर के सेंट्रल डेस्क और रूरल डेस्क के बाद प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर काम. वर्तमान में झारखंड हेड के पद पर कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel