लाइव अपडेट
मुरादाबाद में 6 बजे तक 67.26 फीसदी मतदान
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मुरादाबाद जिले की 6 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण के लिए मतदान संपन्न हो गया है. जिले की मुरादाबाद नगर, मुरादाबाद देहात, कांठ, बिलारी, कुंदरकी और ठाकुरद्वारा सीट पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 67.26 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.
मुरादाबाद की 6 विधानसभाओं पर मतदान का विवरण
मुरादाबाद नगर विधानसभा- 60.59 फीसदी मतदान
मुरादाबाद देहात विधानसभा- 64.52 फीसदी मतदान
कांठ विधानसभा- 70.40 फीसदी मतदान
बिलारी विधानसभा- 65.44 फीसदी मतदान
कुंदरकी विधानसभा- 68.76 फीसदी मतदान
ठाकुरद्वारा विधानसभा- 73.84 फीसदी मतदान
मुरादाबाद में 5 बजे तक 64.88 फीसदी मतदान
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मुरादाबाद जिले की 6 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण के लिए मतदान संपन्न हो गया है. जिले की मुरादाबाद नगर, मुरादाबाद देहात, कांठ, बिलारी, कुंदरकी और ठाकुरद्वारा सीट पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक 64.88 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022
— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) February 14, 2022
दूसरे चरण के अंतर्गत 09 जनपदों में सायं 05 बजे तक कुल औसतन मतदान 60.44% रहा#ECI#विधानसभाचुनाव2022#AssemblyElections2022 #GoVote #GoVoteUP #GoVoteUP_Phase2 pic.twitter.com/g9qlCPcnWE
समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
समाजवादी पार्टी ने प्रशासन पर एक बार फिर आरोप लगाया है. पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर शिकायत की है कि विधानसभा क्षेत्र-28 मुरादाबाद नगर के मुगलपुरा में प्रशासन भाजपा के समर्थन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मतदान कराने का दबाव बना रहा है.
मुरादाबाद में पथराव के बाद चले लाठी-डंडे
मुरादाबाद में चुनाव के दौरान पथराव की खबर सामने आई है. जिले की कुंदरकी विधानसभा सीट के मैनाठेर में नानकार प्राथमिक पाठशाला बूथ का ये मामला है, जहां सपा और बसपा के समर्थकों में विवाद के बाद लाठी-डंडे चल गए. पथराव से क्षेत्र में भगदड़ मच गई.
मुरादाबाद में 3 बजे तक 56.04 फीसदी मतदान
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मुरादाबाद जिले की 6 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है. जिले की मुरादाबाद नगर, मुरादाबाद देहात, कांठ, बिलारी, कुंदरकी और ठाकुरद्वारा सीट पर सुबह 7 बजे से 3 बजे तक 56.04 फीसदी मतदान हो चुका है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022
— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) February 14, 2022
दूसरे चरण के अंतर्गत 09 जनपदों की 55 विधानसभा सीटों पर अपराह्न 03 बजे तक कुल औसतन मतदान 51.93% रहा#ECI#विधानसभाचुनाव2022#AssemblyElections2022 #GoVote #GoVoteUP #GoVoteUP_Phase2 pic.twitter.com/w4mUhdsxg8
समदा रामसहाय मजरा में चुनाव का बहिष्कार
मुरादाबाद के समदा रामसहाय मजरा में चुनाव का बहिष्कार किए जाने की खबर सामने आई है. मुरादाबाद 29 विधानसभा में अबतक नहीं वोट नहीं पड़ा. ग्रामीणों ने विकास ना होने पर वोट नहीं डाला. बूथ संख्या 127 पर 1 बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा. एआरओ-BDO ग्रामीणों को समझाने नाकाम साबित हुए.
सपा ने मुरादाबाद में फर्जी वोटिंग को लेकर किया ट्वीट
मुरादाबाद में विधानसभा चुनाव लगातार जारी है. इस बीच समाजवादी पार्टी ने मुरादाबाद नगर विधानसभा-28, बूथ-33, 36 पर फर्जी वोटिंग के दावे के साथ ट्वीट किया है. पार्टी ने जिला प्रशासन और चुनाव आयोग कृपया संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष मतदान कराना सुनिश्चित करे।
यूपी में दूसरे चरण में 1 बजे तक 39.07 फीसदी मतदान
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए दूसरे चरण में 1 बजे तक 39.07 फीसदी मतदान हो चुका है. चुनाव आयोग ने ट्वीट कर बताया, दूसरे चरण के अंतर्गत 09 जनपदों की 55 विधानसभा सीटों पर अपराह्न 01 बजे तक कुल औसतन मतदान 39.07% रहा.
उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022
— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) February 14, 2022
दूसरे चरण के अंतर्गत 09 जनपदों की 55 विधानसभा सीटों पर अपराह्न 01 बजे तक कुल औसतन मतदान 39.07% रहा।@ECISVEEP@SpokespersonECI#ECI#विधानसभाचुनाव2022#AssemblyElections2022 #GoVote #GoVoteUP #GoVoteUP_Phase2 pic.twitter.com/fZs33Jcsba
मुरादाबाद में 1 बजे तक 25.99 फीसदी मतदान
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मुरादाबाद जिले की 6 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है. जिले की मुरादाबाद नगर, मुरादाबाद देहात, कांठ, बिलारी, कुंदरकी और ठाकुरद्वारा सीट पर सुबह 7 बजे से 1 बजे तक 25.99 फीसदी मतदान हो चुका है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022
— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) February 14, 2022
दूसरे चरण के अंतर्गत 09 जनपदों में अपराह्न 01 बजे तक कुल औसतन मतदान 39.07% रहा।#ECI#विधानसभाचुनाव2022#AssemblyElections2022 #GoVote #GoVoteUP #GoVoteUP_Phase2 pic.twitter.com/bXTAoQo4i7
सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
कानपुर देहात में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में अब दंगे नहीं होते बल्कि उत्तर प्रदेश में अब शानदार कावड़ यात्रा निकलती है, कोई उनकी यात्रा को रोकने का दुस्साहस नहीं कर सकता. अखिलेश यादव खुद नहीं चाहते हैं कि आजम खान बाहर आएं क्योंकि अखिलेश जी की कुर्सी खतरे में पड़ जाएगी. आजम खान या अन्य लोगों के मामले न्यायालय से जुड़े हैं, इनका राज्य सरकार से कोई लेना-देना नहीं. जमानत देने का अधिकार न्यायालय का होता है.
मुराबाद में ड्रोन की मदद से की जा रही निगरानी
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि, विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मुरादाबाद में ड्रोन की मदद से निगरानी की जा रही है. उन्होंने बताया कि, 'हमने सुरक्षा की व्यवस्था की है. हम ड्रोन कैमरे की मदद से भी क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं.'
उत्तर प्रदेश: विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मुरादाबाद में ड्रोन की मदद से निगरानी की जा रही है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2022
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया, "हमने सुरक्षा की व्यवस्था की है। हम ड्रोन कैमरे की मदद से भी क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं।" #UttarPradeshElections2022 pic.twitter.com/VBxvhoXzBL
समाजवादी पार्टी ने प्रशासन पर लगाए आरोप
समाजवादी पार्टी ने मुरादाबाद जिले में प्रशासन द्वारा वोटरों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है. पार्टी ने वीडियो ट्विट कर लिखा, 'जनपद की नगर विधानसभा-28, मुगलपुरा में प्रशासन सत्ता के दबाव में वोटरों पर दबाव बना रहा है. सपा कार्यकर्ताओं को धमकी दी जा रही है. चुनाव आयोग कृपया संज्ञान ले.'
मुरादाबाद जनपद की नगर विधानसभा-28, मुगलपुरा में प्रशासन सत्ता के दबाव में वोटरों पर दबाव बना रहा है। सपा कार्यकर्ताओं को धमकी दी जा रही है। चुनाव आयोग कृपया संज्ञान ले। @ECISVEEP @DMMoradabad pic.twitter.com/PYqCo4O54z
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 14, 2022
मुरादाबाद में 11 बजे तक 25.99 फीसदी मतदान
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मुरादाबाद जिले की 6 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है. जिले की मुरादाबाद नगर, मुरादाबाद देहात, कांठ, बिलारी, कुंदरकी और ठाकुरद्वारा सीट पर सुबह 7 बजे से 11 बजे तक 25.99 फीसदी मतदान हो चुका है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022
— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) February 14, 2022
दूसरे चरण के अंतर्गत 09 जनपदों में पूर्वाह्न 11 बजे तक कुल औसतन मतदान 23.03% रहा।#ECI#विधानसभाचुनाव2022#AssemblyElections2022 #GoVote #GoVoteUP #GoVoteUP_Phase2 pic.twitter.com/h9p9JtJGCz
मुरादाबाद में शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है मतदान
मुरादाबाद जिले में आज सुबह से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा है. लोग लगातार मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं. कई मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी-लंबी लाइन लगी हुई हैं. इस दौरान युवाओं में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.
खराब EVM को बदला गया
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी.डी. राम तिवारी के मुताबिक, दूसरे चरण में 55 विधानसभा सीटों के लिए 7 बजे से 9 बजे तक 9.45% मतदान हुआ है. सभी जगहों पर मतदान शांति और निष्पक्षता के साथ हो रहा है. जिन जगहों पर EVM खराब होने की सूचना मिली थी वहां पर EVM को बदल दिया गया है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022
— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) February 14, 2022
दूसरे चरण के अंतर्गत 09 जनपदों में पूर्वाह्न 09 बजे तक कुल औसतन मतदान 9.45% रहा।#ECI#विधानसभाचुनाव2022#AssemblyElections2022 #GoVote #GoVoteUP #GoVoteUP_Phase2 pic.twitter.com/kDFjDL69ZD