27.9 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

CMAT 2023: सीमैट एग्जाम सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप cmat.nta.nic.in पर जारी, डाउनलोड करने का तरीका, डायरेक्ट लिंक

CMAT 2023: NTA ने CMAT 2023 एग्जाम सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप जारी की है. उम्मीदवार जो कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट में शमिल होने वाले हैं, वे सीएमएटी की आधिकारिक साइट cmat.nta.nic.in के माध्यम से चेक या डाउनलोड कर सकते हैं.

CMAT 2023: सीमैट परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप जारी कर दी गई है. उम्मीदवार इसे नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA ने CMAT 2023 एग्जाम सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप जारी की है. उम्मीदवार जो कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट में शमिल होने वाले हैं, वे सीएमएटी की आधिकारिक साइट cmat.nta.nic.in के माध्यम से एग्जाम सिटी स्लिप चेक कर सकते हैं.

CMAT 2023: आधिकारिक नोटिस में क्या लिखा है जानें

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को वेबसाइट से कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT-2023) (अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके) की अपनी परीक्षा शहर सूचना पर्ची की जांच/डाउनलोड करना आवश्यक है. यह सीएमएटी – 2023 के लिए प्रवेश पत्र नहीं है. यह उम्मीदवारों की सुविधा के लिए शहर के आवंटन के लिए एक अग्रिम सूचना है जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा.

CMAT 2023: एग्जाम सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप कैसे डानलोड करें

  • CMAT की आधिकारिक साइट cmat.nta.nic.in पर जाएं.

  • होम पेज पर उपलब्ध सीएमएटी 2023 एग्जाम सिटी लिंक पर क्लिक करें.

  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.

  • आपका परीक्षा शहर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

  • परीक्षा शहर की जांच करें और पेज डाउनलोड करें.

  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

CMAT 2023: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2023 4 मई, 2023 को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा- पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक. अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार सीएमएटी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं.

CMAT 2023: एग्जाम सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप डानलोड डायरेक्ट लिंक

CMAT 2023 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक

Anita Tanvi
Anita Tanvi
Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel