24.9 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

CWG 2022: प्रियंका गोस्वामी ने 10000 मीटर पैदल चाल में सिल्वर मेडल जीता, ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनीं

Priyanka Goswami wins silver medal प्रियंका गोस्वामी पैदल चाल में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनीं. ऐसा कर उन्होंने इतिहास रच डाला है. हरमिंदर सिंह दिल्ली में 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में 20 किमी पैदल चाल में कांस्य पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे.

प्रियंका गोस्वामी (Priyanka Goswami ) ने शनिवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games 2022) की 10,000 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में रजत पदक जीता. गोस्वामी ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 43:38.83 सेकेंड के साथ ऑस्ट्रेलिया की जेमिमा मोंटाग (42:34.30) के बाद दूसरा स्थान हासिल किया. कीनिया की एमिली वामुस्यी नगी (43:50.86) ने कांस्य पदक जीता.

प्रियंका गोस्वामी पैदल चाल में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

प्रियंका गोस्वामी पैदल चाल में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनीं. ऐसा कर उन्होंने इतिहास रच डाला है. हरमिंदर सिंह दिल्ली में 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में 20 किमी पैदल चाल में कांस्य पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे.

Also Read: CWG 2022: कुश्ती में बजरंग पूनिया ने जीता गोल्ड, फाइनल में कनाडा के पहलवान को हरा रचा इतिहास


Also Read: CWG 2022: जानें कौन हैं साक्षी मलिक जिसने रेसलिंग में भारत को दिलाया गोल्ड, विरासत में मिली कुश्ती

भारत की अन्य खिलाड़ियों ने किया निराश

एक अन्य भारतीय भावना जाट 47:14.13 के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ आठवें और अंतिम स्थान पर रहीं.

Also Read: CWG 2022: दीपक पूनिया ने पाकिस्तानी पहलवान को दी करारी मात, पहली बार जीता गोल्ड

भारत के खाते में कुल 28 पदक

प्रियंका गोस्वामी के सिल्वर मेडल जीतने के साथ ही भारत के खाते में कुल पदकों की संख्या बढ़कर 28 हो गयी है. जिसमें भारत ने 9 गोल्ड, 10 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल जीते.

Also Read: CWG 2022 9th Schedule: भारत के पास आज भी इन खेलों में गोल्ड जीतने का मौका, देखें पूरा शेड्यूल

9वें दिन अबतक भारत के खाते में दो सिल्वर मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स के 9वें दिन भारत के खाते में खबर लिखे जाने तक दो सिल्वर मेडल आ चुका था. जिसमें प्रियंका गोस्वामी 10000 पैदल चाल में सिल्वर मेडल जीतीं, वहीं भारत के अविनाश मुकुंद सेबल ने पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में रजत पदक जीता.

Also Read: CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय पहलवानों ने किया कमाल, 3 गोल्ड सहित जीते 6 मेडल

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel