26.9 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

गिरिडीह बस दुर्घटना : देवघर से लौट रहे कांवरियों ने कैसे बचायी यात्रियों की जान, देखें PHOTOS

शनिवार की रात गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं 23 यात्री घायल हुए हैं. इस दौरान वहीं से गुजर रहे कांवरियों के जत्थे ने इंसानियत दिखायी और फौरन पुल से नीचे उतरकर बचाव में जुट गए.

Undefined
गिरिडीह बस दुर्घटना : देवघर से लौट रहे कांवरियों ने कैसे बचायी यात्रियों की जान, देखें photos 8

रांची से गिरिडीह आ रही एसी आलीशान बस शनिवार की रात हादसे का शिकार हो गई. गिरिडीह-डुमरी मुख्य सड़क के पीरटांड़ के पास बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे बराकर नदी में गिर गयी. इस घटना में बस के परखच्चे उड़ गए. हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 23 गंभीर रूप से घायल हैं.

Undefined
गिरिडीह बस दुर्घटना : देवघर से लौट रहे कांवरियों ने कैसे बचायी यात्रियों की जान, देखें photos 9

दुर्घटना के बाद सासाराम के कांवरियों का एक जत्था देवघर से लौट रहा था. उन लोंगों ने बस को नदी में गिरते देखा तो तत्काल अपने वाहन रोका और पुल से नीचे उतरे.

Undefined
गिरिडीह बस दुर्घटना : देवघर से लौट रहे कांवरियों ने कैसे बचायी यात्रियों की जान, देखें photos 10

पुल से नीचे उतरकर कांवरियों ने बस में फंसे लोगों को निकालना शुरू किया. इससे कई लोगों की जान बच गयी, लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने कुछ लोगों की जान भी ले ली.

Undefined
गिरिडीह बस दुर्घटना : देवघर से लौट रहे कांवरियों ने कैसे बचायी यात्रियों की जान, देखें photos 11

इसके बाद स्थानीय लोग भी बचाव में जुट गये, जहां बस गिरी वहां पानी कम होने से यात्री डूबने से बच गये.

Undefined
गिरिडीह बस दुर्घटना : देवघर से लौट रहे कांवरियों ने कैसे बचायी यात्रियों की जान, देखें photos 12

घटना की सूचना मिलने पर केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी रात में ही मौके पर पहुंची. उन्होंने कहा कि ‘बस रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिरी. यह बहुत बड़ा हादसा है. लोग राहत कार्य में लगे हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही मैं पहुंची. मैंने देखा कि गांव के लोग बस से घायल यात्रियों को निकाल रहे हैं. रात का समय है. इसके बाद भी गांव के बहुत सारे लोग राहत कार्य में जुटे हैं. प्रशासन की टीम भी मौजूद है. बड़ी बात यह है कि घटना के तुरंत बाद गांववाले सक्रियता के साथ राहत कार्य में जुट गये.’

Undefined
गिरिडीह बस दुर्घटना : देवघर से लौट रहे कांवरियों ने कैसे बचायी यात्रियों की जान, देखें photos 13

बस दुर्घटना की खबर मिलते ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. मौके पर गिरिडीह के उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक से बात की और घायलों के समुचित इलाज सुनिश्चित कराने को कहा. घटना के बाद भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता घायलों की सेवा में जुट गये. वहीं, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रक्तदान में लगे हैं.

Jaya Bharti
Jaya Bharti
This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel