23.2 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

ICC ODI World Cup 2023: जानें क्यों नहीं दिया गया पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भारत का वीजा

ICC ODI World Cup 2023: भारत में होने वाले क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तान टीम को अभी तक वीजा नहीं मिला है. जिससे उसे अपने वर्ल्ड कप की तैयार‍ियों के प्लान में बदलाव करना पड़ा है.

ICC वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर को भारत के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जाएगा, 19 नवंबर को विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. एशिया कप को अपने नाम करने के बाद भारत विश्व कप को अपने नाम करने के मंसूबे से उतरेगा. 2011 के बाद भारत के पास वनडे विश्व कप को अपने घर में जीतने का मौका है. विश्व कप दौरे के लिए सभी टीमों को भारत आने के लिए वीजा दिया जा चुका है. बाबर आजम के नेतृत्व वाली पाकिस्तानी टीम को भारत ने वीजा देने से इनकार कर दिया है. भारत ने विश्व कप से पहले पाकिस्तान टीम को बड़ा झटका दिया है.

ICC ODI World Cup 2023: पाकिस्तानी टीम दुबई जाने का कर रही थी प्लान

ESPN के मुताबिक, पाकिस्तानी टीम मनेजमेंट का प्लान था कि बाबर आजम और उनकी टीम भारत आने से पूर्व दुबई जाकर प्री-वर्ल्ड कप कैम्प करे जिसके बाद वो सभी दुबई के रास्ते  हैदराबाद की फ्लाइट पकड़ेंगे. पाकिस्तान टीम दुबई मे कुछ दिन बिताने के बाद भारत आने वाले थे. बतला दे भारत  ने पाकिस्तान को अभी तक भारत आने के लिए हरी झंडी नहीं दी है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक सप्ताह पहले ही वीजा के लिए आवेदन किया था मगर अभी तक इसे मंजूरी नहीं मिली है.

ICC ODI World Cup 2023: अब ये होगा पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्लान 

पाकिस्तानी टीम का मानना है कि समय सीमा के अंदर ही पाकिस्तानी टीम को भारत आने के लिए वीजा मिल जाएगा. 27 सितंबर को पाकिस्तानी टीम लाहौर से दुबई के लिए रवाना होगी,वहां से फिर 29 सितंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले अभ्यास मैच के लिए  हैदराबाद आ जाएगी.

ICC ODI World Cup 2023: केवल पाकिस्तान को नहीं मिला वीजा

भारत में होने वाले विश्व कप में कुल 10 टीमें भाग ले रही है. जिनमें से आठ विदेशी टीम को भारत आने के लिए वीजा दे दिया गया है.भारत ने केवल पाकिस्तान पर ही रोक लगाया है. वीजा समय से नहीं मिलने के कारण पाकिस्तानी टीम के खेल पर भी इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है.पिछले 10 सालों में पाकिस्तान की टीम सिर्फ साल 2016 में टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत दौरे पर आई थी. वहीं पिछली बार टीम इंडिया के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान की टीम साल 2012-13 में भारत आई थी. इसके बाद से दोनों देशों के बीच कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है. पाकिस्तान को वर्ल्ड कप 2023 में 29 सितंबर को एक अभ्यास मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ जबकि इसके बाद तीन अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलना है.

ICC ODI World Cup 2023: पाकिस्तान की टीम घोषित हो चुकी है

(PCB) ने शुक्रवार को भारत में होने वाले वनडे क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए टीम की घोषणा कर दी है. टीम में कई शीर्ष खिलाड़ियों के नाम हैं, लेकिन कुछ को बाहर भी किया गया है. हाल ही में संपन्न एशिया कप के दौरान चोटिल हुए तेज गेंदबाज नसीम शाह पाकिस्तान की क्रिकेट विश्व कप टीम का हिस्सा नहीं हैं. लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज हसन अली की क्रिकेट विश्व कप टीम में वापसी हो गई है. बाबर आजम क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का नेतृत्व करेंगे जबकि शादाब खान उनके डिप्टी होंगे.

ICC ODI World Cup 2023: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तान की क्रिकेट टीम

  • बाबर आजम (कप्तान)

  • शादाब खान (उप-कप्तान)

  • अब्दुल्ला शफीक

  • फखर जमान

  • हसन अली

  • इफ्तिखार अहमद

  • इमाम उल हक

  • मोहम्मद नवाज

  • मोहम्मद रिजवान

  • सलमान आगा

  • शाहीन अफरीदी

  • उसामा मीर

  • सऊद शकील

  • हारिस रऊफ

  • मोहम्मद वसीम जूनियर

ICC ODI World Cup 2023: पूरा शेड्यूल

  • 5 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड – अहमदाबाद

  • 6 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड – हैदराबाद

  • 7 अक्टूबर – बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान – धर्मशाला

  • 7 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका – दिल्ली

  • 8 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – चेन्नई

  • 9 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड – हैदराबाद

  • 10 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश – धर्मशाला

  • 10 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – हैदराबाद

  • 11 अक्टूबर – भारत बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली

  • 12 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका – लखनऊ

  • 13 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश – चेन्नई

  • 14 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान – अहमदाबाद

  • 15 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली

  • 16 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – लखनऊ

  • 17 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड – धर्मशाला

  • 18 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान – चेन्नई

  • 19 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश – पुणे

  • 20 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान – बेंगलुरु

  • 21 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – मुंबई

  • 21 अक्टूबर – नीदरलैंड बनाम श्रीलंका – लखनऊ

  • 22 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला

  • 23 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान – चेन्नई

  • 24 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश – मुंबई

  • 25 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड – दिल्ली

  • 26 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु

  • 27 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका – चेन्नई

  • 28 अक्टूबर – नीदरलैंड बनाम बांग्लादेश – कोलकाता

  • 28 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला

  • 29 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड – लखनऊ

  • 30 अक्टूबर – अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका – पुणे

  • 31 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश – कोलकाता

  • 1 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – पुणे

  • 2 नवंबर – भारत बनाम श्रीलंका – मुंबई

  • 3 नवंबर – नीदरलैंड बनाम अफगानिस्तान – लखनऊ

  • 4 नवंबर – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया – अहमदाबाद

  • 4 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान – बेंगलुरु

  • 5 नवंबर – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – कोलकाता

  • 6 नवंबर – बांग्लादेश बनाम श्रीलंका – दिल्ली

  • 7 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान – मुंबई

  • 8 नवंबर – इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड – पुणे

  • 9 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु

  • 10 नवंबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान – अहमदाबाद

  • 11 नवंबर – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – कोलकाता

  • 11 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश – पुणे

  • 12 नवंबर – भारत बनाम नीदरलैंड – बेंगलुरु

  • 15 नवंबर – सेमी फाइनल 1 – मुंबई

  • 16 नवंबर – सेमी फाइनल 2 – कोलकाता

  • 19 नवंबर – फाइनल – अहमदाबाद

Vaibhaw Vikram
Vaibhaw Vikram
वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel