21.9 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Karwa Chauth Date, Muhurat: महिलाएं 13 अक्टूबर को रखेंगी करवा चौथ का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और आरती

Karwa Chauth Date, Muhurat : इस बार यानी साल 2022 में करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर को रखा जाएगा. करवा चौथ व्रत 2022 पूजा का शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth 2022 Shubh Muhurat) और पंचाग के अनुसार करवा चौथ 2022 चंद्र उदय (Karwa Chauth 2022 Chandra Uday Time) का सही समय क्या है जानें.

Karwa Chauth Date, Muhurat: करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास (Kartik Maas 2022) में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. इस बार करवा चौथ (Karwa Chauth 2022) का व्रत 13 अक्टूबर को है. हिंदू व्रत-त्योहार में उदया तिथि का विशेष महत्व माना गया है. करवा चौथ उदया तिथि को मानते हुए इस बार यानी साल 2022 में करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर को रखा जाएगा. जानें करवा चौथ व्रत 2022 पूजा का शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth 2022 Shubh Muhurat) और पंचाग के अनुसार करवा चौथ 2022 चंद्र उदय (Karwa Chauth 2022 Chandra Uday Time) का सही समय.

करवा चौथ की आरती

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।

जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।। ओम जय करवा मैया।

सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।

यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी।।

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।

जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।

कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती।

दीर्घायु पति होवे , दुख सारे हरती।।

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।

जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।

होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे।

गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे।।

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।

जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।

करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे।

व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे।।

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।

Also Read: Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर राशि अनुसार पहनें इस रंग की साड़ी, बढ़ेगा प्यार, रिश्ते होगें मजबूत
पूजा शुभ मुहूर्त क्या है

इस साल चतुर्थी तिथि 13 अक्टूबर, गुरुवार को रात 01 बजकर 59 मिनट पर शुरू हो रहा है और 14 अक्टूबर को रात 03 बजकर 08 मिनट पर समाप्त हो रहा है. चूंकि उदयातिथि 13 अक्टूबर को है इसलिए करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर को ही रखा जायेगा.

  • करवा चौथ 2022 पूजा मुहूर्त – शाम 06 बजकर 17 मिनट से शाम 07 बजकर 31 मिनट तक

  • करवा चौथ व्रत समय – सुबह 06 बजकर 32 मिनट से रात 08 बजकर 48 मिनट तक है.

  • करवा चौथ 2022 चन्द्रोदय का समय – 08:09 मिनट शाम

  • चतुर्थी तिथि प्रारम्भ – अक्टूबर 13, 2022 को सुबह 01 बजकर 59 मिनट से

  • चतुर्थी तिथि समाप्त – अक्टूबर 14, 2022 को सुबह 03 बजकर 08 मिनट तक

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04 बजकर 54 मिनट से सुबह 05 बजकर 43 मिनट तक

  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से लेकर 12 बजकर 48 तक

  • अमृत काल: शाम 4 बजकर 8 मिनट से 5 बजकर 50 मिनट तक

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel