23.8 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

नए साल 2022 में लगेंगे कुल 4 ग्रहण, जानें सूर्य और चंद्र ग्रहण लगने की तारीख और सूतक काल

New Year 2022 : नए साल 2022 में कुल 4 ग्रहण लगने जा रहे हैं. इसमें 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण होंगे. साल 2022 का पहला ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा जो 30 अप्रैल को लगेगा.

नए साल 2022 में लगने वाले ग्रहण की बात करें तो इस साल कुल 4 ग्रहण लगने जा रहे हैं. इसमें 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण होंगे. इसमें सबसे पहले 30 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा. इसके बाद पहला चंद्र ग्रहण 15 मई को लगेगा. फिर साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा और साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगेगा.

इस दिन लगेगा साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण

हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2022 का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल, दिन शनिवार को लगने जा रहा है. ग्रहण का समय दोपहर 12:15 से लेकर शाम 04:07 बजे तक रहेगा हालांकि यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जिसे दक्षिणी/पश्चिमी अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा.

साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण इस तारीख को

साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर दिन मंगलवार को लगेगा. यह भी आंशिक ग्रहण होगा. हिंदू पंचांग के मुताबिक यह ग्रहण 25 अक्टूबर यानी मंगलवार शाम 04:29 बजे से शुरू होगा और 05:42 बजे तक रहेगा. इसे यूरोप, दक्षिणी/पश्चिमी एशिया, अफ्रीका और अटलांटिका में देखा जा सकेगा. इसका प्रभाव भारत में नहीं पड़ेगा.

1 साल में अधिकतम 5 सूर्य ग्रहण लगते हैं

खगोलशास्त्रियों के अनुसार 18 साल में कुल 41 सूर्य ग्रहण ही लगते हैं, वहीं एक साल में अधिकतम 5 ग्रहण हो सकते हैं.

इस दिन लगेगा 2022 में पहला चंद्र ग्रहण

साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 15 और 16 मई को सुबह 7 बजकर 2 मिनट से शुरू हो जाएगा और 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. ये दोनों ग्रहण पूर्णचंद्र ग्रहण होने वाले हैं. यह पहला चंद्र ग्रहण होगा, जिसका असर भारत में भी देखा जा सकेगा. इसका प्रभाव दक्षिणी/पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी/पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पैसिफिक, अटलांटिक, अंटार्कटिका, हिन्द महासागर में भी दिखाई देगा. इस ग्रहण काल के दौरान सूतक काल अधिक प्रभावी होगा. चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाएगा है, जो चंद्र ग्रहण की समाप्ति पर ही खत्म होगा.

2022 का दूसरा चंद्र ग्रहण, सूतक काल जानें

साल 2022 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहने वाला है. यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. आपको बता दें पहले कि तरह यह भी पूर्ण चंद्र ग्रहण ही होगा. इस दौरान सूतक काल मान्य होगा. यह चंद्र ग्रहण भारत समेत हिंद महासागर दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक, दक्षिणी/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया और उत्तरी अमेरिका में भी दिखाई देगा.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel