24.9 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

इंदिरा-कृपलानी के सहारे पांव जमाने की कोशिश में प्रियंका, महिला घोषणापत्र से बनेगा कांग्रेस का अलग वोट बैंक?

UP Chunav 2022: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं चाहती हूं कि हरेक राज्य इस तरह के फॉर्मूले को लागू करे. उन्होंने कहा कि देश को अब जातिवाद और संप्रदाय वाद की राजनीति से मुक्ति चाहिए. देश में अब विकास पर बात होनी चाहिए.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी चुनाव 2022 को देखते हुए लखनऊ में महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी किया है. प्रियंका गांधी ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि सरकार आने पर महिलाओं के लिए पुलिस में 25 फीसदी आरक्षण देगी. प्रियंका गांधी ने इस दौरान पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और यूपी के पूर्व सीएम सुचेता कृपलानी का भी जिक्र किया.

महिलाओं के लिए घोषणापत्र जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि विधानसभा में अभी सिर्फ 14 फीसदी महिला है. हम इसे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. कांग्रेस महासचिव ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार की ओर से ठीक ढंग से काम नहीं किया गया है. प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही पहली बार इंदिरा गांधी को पीएम और सुचेता कृपलानी को सीएम बनाने का काम किया.

एक सवाल के जवाब में कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मैं चाहती हूं कि हरेक राज्य इस तरह के फॉर्मूले को लागू करे. उन्होंने कहा कि देश को अब जातिवाद और संप्रदाय वाद से मुक्ति चाहिए. देश में अब विकास पर बात होनी चाहिए. कांग्रेस पार्टी महिलाओं के लिए काम करेगी. वहीं योगी आदित्यनाथ के एक बयान को लेकर प्रियंका गांधी ने अटैक किया.

प्रियंका गांधी ने कहा कि हम चुनाव जीतने के लिए सिर्फ ये पहल नहीं कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आने वाले समय में महिलाएं देश की राजनीति करें. क्या जाति आधारित राजनीति में कांग्रेस का ये प्लान सक्सेस होगा? इस सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा कि जरूर होगा.

Also Read: UP Election 2022: कांग्रेस ने जारी किया महिला घोषणा पत्र, पिंक थीम पर चुनावी मैदान में उतरी हैं प्रियंका गांधी

Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel