24.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

राहुल गांधी छत्तीसगढ़ से लौटे दिल्ली, राजेश ठाकुर बोले, झारखंड में जारी रहेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार की दोपहर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर पहुंचने वाली थी, लेकिन राहुल गांधी को अपनी यात्रा अंबिकापुर में स्थगित कर दिल्ली लौटना पड़ा. झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड में जारी रहेगी.

गढ़वा, विनोद पाठक/अजीत चौबे: कांग्रेस नेता राहुल गांधी छत्तीसगढ़ से दिल्ली लौट गए. मंगलवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा अंबिकापुर में स्थगित कर उन्हें दिल्ली लौटना पड़ा. झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रेस वार्ता कर बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड में जारी रहेगी. इसमें राहुल गांधी शामिल नहीं हो सकेंगे. वे आवश्यक कार्य से छत्तीसगढ़ से दिल्ली लौट गए हैं. कांग्रेस के झारखंड प्रभारी और प्रदेश के नेता न्याय यात्रा को आगे बढ़ाएंगे. बता दें कि 14 फरवरी को न्याय यात्रा गढ़वा के गोदरमना में प्रवेश करेगी. गढ़वा व पलामू के बाद बिहार में प्रवेश करेगी.

अंबिकापुर में ही यात्रा रोककर राहुल गांधी को लौटना पड़ा दिल्ली

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार की दोपहर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर पहुंचने वाली थी, लेकिन राहुल गांधी को अपनी यात्रा छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में ही स्थगित कर दिल्ली जाना पड़ा. इस बात की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ के बलरामपुर रामानुजगंज के कांग्रेस उपाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में अति आवश्यक कार्य के कारण उन्हें बीच में यात्रा रोककर दिल्ली लौटना पड़ा. यह यात्रा दो-तीन दिनों के बाद अंबिकापुर से शुरू होगी. इसके बाद झारखंड होते हुए बिहार के लिए निकलेगी.

Also Read: झारखंड: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा चरण 14 फरवरी से, गढ़वा-पलामू के बाद बिहार में एंट्री

स्थानीय कार्यकर्ताओं में मायूसी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा स्थगित होने के कारण स्थानीय कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई. कार्यक्रम की तैयारी में 4 दिनों से वे लगे हुए थे. कार्यकर्ताओं में निराशा दिखने लगा है. कार्यक्रम को लेकर सभा स्थल की तैयारी पूरी तरह से की जा चुकी थी, मंच भी बन चुका था एवं जगह-जगह तोरण द्वार एवं बैनर पोस्टर भी लग चुके थे. सभा के लिए मंच के नीचे कुर्सी भी लगाई जा चुकी थी. सभास्थल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रंका डीएसपी रोहित रंजन एवं राम जी महतो अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ कैंप किए हुए थे.

Also Read: भारत जोड़ो न्याय यात्रा: राहुल गांधी ने PM नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना,बोले-HEC का निजीकरण करना चाहती है सरकार

Guru Swarup Mishra
Guru Swarup Mishrahttps://www.prabhatkhabar.com/
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel