25.6 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

झारखंड के लातेहार में आम पेड़ के पास खेल रहे थे बच्चे, वज्रपात से दो चचेरे भाइयों की मौत, चार बच्चे घायल

Jharkhand News, लातेहार न्यूज (चंद्रप्रकाश सिंह) : लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र की नामुदाग पंचायत के सधवाडीह के नावाटोली में रविवार की सुबह लगभग दस बजे वज्रपात से दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार बच्चे घायल हो गये. मृतक बच्चों में खरीदन सिंह का 9 वर्षीय पुत्र पंकज सिंह व महेंद्र सिंह का 12 वर्षीय पुत्र करण कुमार सिंह शामिल है. वहीं अन्य घायलों में खरीदन सिंह का दूसरा पुत्र रंजन कुमार सिंह, महेंद्र सिंह का दूसरा पुत्र सत्यम सिंह, रामबिनाश सिंह का पुत्र रूपेश सिंह और बीरेंद्र सिंह की पुत्री अनीता कुमारी घायल है.

गांव में वज्रपात से बच्चों की मौत की सूचना के बाद अफरा-तफरी मच गयी. सभी लोग घटना स्थल की ओर दौड़े. घायल बच्चों को तत्काल ग्रामीणों ने प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद सभी बच्चों को घर भेज दिया गया. घटना की सूचना मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायल बच्चों का हाल जाना. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महेन्द्र सिंह और खरीदन सिंह के बेटे गांव के अन्य दो बच्चों के साथ पास के ही एक आम के पेड़ के नीचे खेल रहे थे.

Also Read: Happy Mother’s Day 2021 : कोरोना काल में भी कर रहीं ड्यूटी, बोकारो की नर्स सफीना खातून छह माह की बिटिया और मरीजों का ऐसे रखती हैं ख्याल

तेज हवा चल रही थी और बच्चे आम चुनने की नीयत से आम के पेड़ के नीचे थे. तभी आसमान से जोरदार आवाज के साथ बिजली कड़की और वज्रपात हुआ. देखते ही देखते दो बच्चे आम के पेड़ के नीचे गिर गये और अन्य चार बच्चे गिर कर छटपटाने लगे. इस घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण दौड़ते हुए आम के पेड़ के पास पहुंचे तो देखा की दो बच्चे बेसुध पड़े हुए हैं और चार बच्चे छटपटा रहे हैं. घायल बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके से दोनों मृतक बच्चों का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. इस घटना के बाद मृतक बच्चों के घर में मातम का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड के इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, हल्की बारिश के साथ वज्रपात की आशंका, पढ़िए मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

Posted By : Guru Swarup Mishra

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel