Essay on World Environment Day 2025 in Hindi: विश्व पर्यावरण दिवस हर वर्ष 5 जून को मनाया जाता है. इसका उद्देश्य लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है. इस दिन को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा आयोजित किया जाता है और यह दुनियाभर के लोगों को प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और वनों की कटाई जैसे मुद्दों पर एकजुट होकर काम करने के लिए प्रेरित करता है. छात्रों के लिए यह दिन पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी समझने और टिकाऊ जीवनशैली (sustainable lifestyle) अपनाने का एक सुनहरा मौका होता है. यह दिन हमें याद दिलाता है कि प्रकृति की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है.
यह भी पढ़ें- BPSC Teacher Salary: बीपीएससी टीचर को कितनी सैलरी मिलती है? हर लेवल पर अलग होता है स्ट्रक्चर
विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध (Essay on World Environment Day)
100 शब्दों में विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध (Essay on World Environment Day in Hindi) इस प्रकार है-
विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है. इसका उद्देश्य सभी जीवों के लिए पर्यावरण को स्वच्छ, हरा-भरा और सुरक्षित बनाना है. यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमें प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करनी चाहिए, प्रदूषण कम करना चाहिए और प्रकृति से संतुलन बनाकर रहना चाहिए. इस दिन पेड़ लगाने, कचरा रिसाइकल करने और प्लास्टिक का कम इस्तेमाल करने जैसे कार्यों को बढ़ावा दिया जाता है. छात्र वृक्षारोपण, सफाई अभियान और जागरूकता कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर अपनी भूमिका निभा सकते हैं. आइए संकल्प लें कि हम मिलकर पृथ्वी को बचाएंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर दुनिया बनाएंगे.
विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध (Essay on World Environment Day)
विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध (Essay on World Environment Day in Hindi) इस प्रकार है-
प्रस्तावना (Essay on World Environment Day 2025)
विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है ताकि पर्यावरण की रक्षा के महत्व को लोगों तक पहुंचाया जा सके. इसे 1972 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा शुरू किया गया था और आज यह एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है.
विश्व पर्यावरण दिवस का उद्देश्य क्या है? (Essay on World Environment Day 2025)
इस दिन का उद्देश्य प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और जंगलों की कटाई जैसी समस्याओं से निपटना है. प्राकृतिक संसाधन जैसे साफ हवा, मीठा पानी, ताजा भोजन और प्राकृतिक सुंदरता हमें जीवन देती है. लेकिन मानवीय गतिविधियों ने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया है.
विश्व पर्यावरण दिवस का महत्व क्या है? (Essay on World Environment Day 2025)
विश्व पर्यावरण दिवस हमें बताता है कि धरती को बचाना जरूरी है. प्लास्टिक कचरा, वायु व जल प्रदूषण, और जंगलों की कटाई जैसे कार्य पृथ्वी और जीवों के लिए खतरा बन चुके हैं. हम छात्र भी छोटे-छोटे कार्यों से बड़ा बदलाव ला सकते हैं. जैसे- कपड़े के थैले का इस्तेमाल, बिजली की बचत, पेड़ लगाना और अपने दोस्तों को जागरूक करना.
उपसंहार (Essay on World Environment Day in Hindi)
विश्व पर्यावरण दिवस हमें यह सिखाता है कि पर्यावरण की रक्षा करना कोई विकल्प नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है. अगर हम आज कदम उठाएं, तो कल एक बेहतर और हरा-भरा भविष्य बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें- IPL 2025 Winner: RCB की जीत के बाद चर्चा में विजय माल्या की बेटी, तान्या के पास हैं ये बड़ी डिग्रियां