IIT JAM 2026: IIT में मास्टर्स (MSc) और अन्य PG साइंस कोर्सेस में दाखिला लेने की सोच रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है. IIT JAM 2026 (Joint Admission Test for Masters) का आयोजन IIT Bombay द्वारा किया जाएगा. इसकी आधिकारिक वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in लॉन्च कर दी गई है. इस एग्जाम के माध्यम छात्रों को IITs, NITs और CFTIs में MSc, Joint MSc-PhD, MSc-PhD Dual Degree जैसे कोर्स में एडमिशन मिलता है.
IIT JAM 2026: जरूरी तारीखें
- रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख: 5 सितंबर 2025
- ऑफिशियल वेबसाइट: jam2026.iitb.ac.in
- परीक्षा का आयोजन: IIT Bombay
IIT JAM क्या है? (IIT JAM 2026)
IIT JAM (Joint Admission Test for Masters) एक नेशनल लेवल की प्रवेश परीक्षा है जो साइंस ग्रेजुएट्स को M.Sc और अन्य PG साइंस प्रोग्राम्स में दाखिले का मौका देती है. इसमें 7 विषयों में परीक्षा होती है, जैसे फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, बायोटेक्नोलॉजी, इकोनॉमिक्स आदि.
IIT JAM और MSc में क्या अंतर है? (IIT JAM 2026)
बिंदु | IIT JAM | MSc सामान्य कोर्स |
प्रवेश प्रक्रिया | नेशनल लेवल एग्जाम | कॉलेज-स्तर पर डायरेक्ट या एंट्रेंस बेस्ड |
संस्थान | IIT, NIT, IISc जैसे प्रतिष्ठित संस्थान | सामान्य यूनिवर्सिटी |
पढ़ाई का स्तर | रिसर्च और इंडस्ट्री फोकस्ड | अकादमिक केंद्रित |
प्लेसमेंट अवसर | हाई पैकेज, MNCs, रिसर्च लेब्स | सीमित अवसर |
फीस | सामान्य से थोड़ी अधिक | कम फीस |
IT JAM 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
- अभ्यर्थी ने साइंस में ग्रेजुएशन किया हो या फाइनल ईयर में हो
- किसी भी उम्र का व्यक्ति आवेदन कर सकता है
- कोई न्यूनतम प्रतिशत की आवश्यकता नहीं है.
IIT JAM क्यों करें?
- देश के टॉप रिसर्च और साइंस संस्थानों में पढ़ाई का मौका
- बेहतर करियर, रिसर्च और प्लेसमेंट स्कोप
- सरकारी और निजी संस्थाओं में पदों पर जॉब की संभावना.
यह भी पढ़ें- शर्मनाक! 70000 सैलरी, फिर भी Eleven की स्पेलिंग नहीं लिख पाए मास्टर साहब, बच्चों के सामने फजीहत