24.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

JSSC Exam Calendar 2025-26 Out: जेएसएससी परीक्षा कैलेंडर 2025-26 जारी, नोट कर लें ये जरूरी डेट

JSSC Exam Calendar 2025-26 Out: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 2025-26 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. इसमें विभिन्न परीक्षाओं की संभावित तिथियां शामिल हैं. कैंडिडेट्स अपनी तैयारी की रणनीति को बेहतर बनाने के लिए अब इन तिथियों को ध्यान में रखते हुए योजना बना सकते हैं. पूरी डिटेल देखें.

JSSC Exam Calendar 2025-26 Out in Hindi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने नए शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. इस कैलेंडर में बताया गया है कि आने वाले महीनों में कौन-कौन सी परीक्षाएं होंगी और उनकी संभावित तिथियां क्या होंगी. यह उन सभी युवाओं के लिए फायदेमंद है जो मैट्रिक, इंटर, ग्रेजुएट या तकनीकी योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं. कैंडिडेट्स यहां जेएसएससी परीक्षा कैलेंडर 2025-26 (JSSC Exam Calendar 2025-26 Out) चेक कर सकते हैं.

जेएसएससी परीक्षा कैलेंडर (JSSC Exam Calendar 2025-26 Out)

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने साल 2025-26 के लिए जो परीक्षा शेड्यूल जारी किया है, उसमें पूरे साल भर में होने वाली भर्तियों की जानकारी दी गई है. इसमें कांस्टेबल, क्लर्क, टीचर, इंजीनियर और टेक्निकल असिस्टेंट जैसे कई पदों की भर्ती शामिल है. हर परीक्षा के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता जरूरी है, जैसे- मैट्रिक, इंटर, ग्रेजुएशन या डिप्लोमा. इस बार की परीक्षाएं फरवरी 2025 से शुरू होकर साल के मध्य तक आयोजित होंगी.

यह भी पढ़ें- Sarkari Naukri: रेलवे में लोको पायलट बनने का सुनहरा मौका, आवेदन से लेकर सैलरी तक की पूरी जानकारी यहां

JSSC परीक्षा कैलेंडर 2025-26 (संभावित तिथियां)

परीक्षा का नामपरीक्षा प्रकारविज्ञापन प्रकाशन तिथिपरीक्षा तिथिपरिणाम तिथि / अन्य विवरणकुल पद
महिला पर्यवेक्षक परीक्षा 2023CBT09.09.202308.09.2024 – 13.09.2024 व 18.09.2024 – 20.09.2024मई 2025488
मैट्रिक स्तरीय परीक्षा 2023OMR15.06.202329.09.2024जुलाई 2025455
आबकारी सिपाही परीक्षा 2023OMR24.05.2023जुलाई 2025नवंबर 2025580
प्राथमिक विद्यालय सहायक शिक्षक परीक्षा 2023CBT19.07.2023अगस्त 2024पुनः परीक्षा: जून 2025स्नातक स्तर: अगस्त-नवंबर 2025इंटरमीडिएट स्तर: जनवरी 202626001
सिपाही परीक्षा 2023OMR19.07.202320.12.2023(PET के बाद लिखित परीक्षा)सितंबर 20254919
पैरामेडिकल संयुक्त परीक्षा 2023CBT31.12.2023जून 20252532
इंटरमीडिएट लेवल (हिंदी टाइपिंग/कंप्यूटर ज्ञान) परीक्षा 2023OMR06.10.2023अगस्त 2025दिसंबर 2025863
सचिवालय आशुलिपिक परीक्षा 2024CBT13.08.2024जुलाई 2025नवंबर 2025455
स्नातक तकनीकी/विशिष्ट परीक्षा 2023CBT31.12.2023जून 2025अक्टूबर 2025492
क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा 2024OMR28.06.2024अगस्त 2025नवंबर 2025510
वैज्ञानिक सहायक परीक्षा 2025CBT04.04.2025जुलाई 2025सितंबर 202523
पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा 2025OMRमई 2025अक्टूबर 2025जनवरी 2026975
स्नातक तकनीकी/विशिष्ट परीक्षा 2025CBTजून 2025नवंबर 2025फरवरी 2026
Shubham
Shubham
प्रभात खबर डिजिटल में सीखने की प्रक्रिया जारी है। स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार तक सभी पहलुओं पर शुभम की अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel