JAC 12th Arts Topper 2025 District Wise in Hindi: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स के छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है. रिजल्ट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट पर की गई है. इसके अलावा टाॅपर्स लिस्ट भी जारी की गई है. इस बार खूंटी जिला अव्वल रहा है. हालांकि अन्य जिलों का भी प्रदर्शन सुधरा है. कैंडिडेट्स रिजल्ट और टाॅपर्स की जानकारी यहां देख सकते हैं. यहां JAC 12th Arts Topper 2025 District Wise चेक करने के लिए स्टेप्स जानें.
जिलेवार पास प्रतिशत (JAC 12th Arts Topper 2025 District Wise)
क्र.सं. | जिला (District) | पास प्रतिशत (Pass Percentage) |
1 | खूंटी (Khunti) | 99.53% |
2 | सिमडेगा (Simdega) | 99.13% |
3 | हजारीबाग (Hazaribagh) | 98.55% |
4 | गुमला (Gumla) | 98.32% |
5 | लातेहार (Latehar) | 98.03% |
6 | धनबाद (Dhanbad) | 97.64% |
7 | प. सिंहभूम (W. Singhbhum) | 97.50% |
8 | लोहरदगा (Lohardaga) | 97.25% |
9 | रांची (Ranchi) | 97.19% |
10 | बोकारो (Bokaro) | 97.17% |
11 | रामगढ़ (Ramgarh) | 96.79% |
12 | कोडरमा (Koderma) | 96.74% |
13 | चतरा (Chatra) | 96.40% |
14 | सरायकेला (Seraikela) | 96.07% |
15 | पू. सिंहभूम (E. Singhbhum) | 95.61% |
16 | गिरिडीह (Giridih) | 94.57% |
17 | दुमका (Dumka) | 94.16% |
18 | जामताड़ा (Jamtara) | 94.08% |
19 | देवघर (Deoghar) | 93.24% |
20 | गढ़वा (Garhwa) | 92.63% |
21 | पाकुड़ (Pakur) | 92.42% |
22 | साहेबगंज (Sahebganj) | 92.23% |
23 | गोड्डा (Godda) | 89.56% |
24 | पलामू (Palamu) | 88.56% |
JAC Board 12th Arts Result 2025 कहां देख सकेंगे?
Jharkhand Board 12th Arts Result 2025 आने के बाद चेक करने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. यहां आपको ऑफिशियल वेबसाइट बताई गई हैं-
- jac.jharkhand.gov.in
- jacresults.com
JAC 12th Arts Result 2025 By Roll Number: कैसे देखें?
JAC Board 12th Arts Result 2025 OUT होने के बाद चेक करने के लिए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले jacresults.com वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर “JAC 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
- नया पेज ओपन होगा और फिर आपको रोल नंबर और रोल कोड सेव करना होगा.
- सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद “Submit” पर क्लिक करें.
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी. आप चाहें तो इसका प्रिंटआउट ले सकते हैं या पीडीएफ में सेव कर सकते हैं.