23.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

JAC Board 10th Result 2025 Division Wise: डिवीजन में ऐसा रहा झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, देखें यहां

JAC Board 10th Result 2025 Division Wise: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 अब डिवीजन वाइज जारी कर दिया गया है. अलग-अलग डिवीजनों में छात्रों का प्रदर्शन अलग रहा है. सबसे अच्छा रिजल्ट एस.पी.डी.एन. दुमका डिवीजन का रहा, जहां 94.34% छात्र पास हुए. वहीं कोल्हान डिवीजन में पास प्रतिशत सबसे कम 85.78% रहा. पूरी जानकारी नीचे दी गई है.

JAC Board 10th Result 2025 Division Wise: झारखंड शैक्षणिक परिषद (JAC), रांची ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है. इस वर्ष राज्य भर से लाखों छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया और अब उनका इंतजार खत्म हो चुका है. बोर्ड की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, झारखंड के विभिन्न डिवीजन का प्रदर्शन इस साल और बेहतर रहा है. यहां डिवीजन में झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट (JAC Board 10th Result 2025 Division Wise) देख सकते हैं.

ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट (JAC Board 10th Result 2025 Division Wise)

छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट में छात्र के अंक, डिवीजन, ग्रेड और पास स्टेटस की जानकारी दी गई है. 

यह भी पढ़ें- JAC Board 10th Topper: रितु 491 अंक लाकर बनीं सेकंड टाॅपर, रोजाना इतने घंटे की पढ़ाई

झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डिवीजन वाइज 2025 

यहां JAC Board 10th Result 2025 Division Wise दिया जा रहा है-

डिवीजन का नामपास प्रतिशत (%)
रांची87.30%
हजारीबाग93.55%
डाल्टनगंज93.26%
दुमका94.34%
कोल्हान85.78%

झारखंड बोर्ड 2025 10वीं क्लास (JAC Board 10th Result 2025)

  • कुल नामांकित छात्र: 4,33,944
  • कुल उपस्थित छात्र: 4,31,488
  • कुल उत्तीर्ण छात्र: 3,95,755
  • राज्य का कुल पास प्रतिशत: 91.71%
  • पिछले वर्ष का कुल पास प्रतिशत: 90.40%

यह भी पढ़ें-JAC Board 10th Result 2025 District Wise: झारखंड बोर्ड 10वीं में कोडरमा अव्वल, देखें जिलेवार लिस्ट

झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?

रिजल्ट (JAC Board 10th Result 2025 OUT Soon) चेक करने की बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट इस प्रकार हैं-

  • jacresults.com
  • jac.jharkhand.gov.in

यह भी पढ़ें- Jharkhand Board 10th Topper 2025: झारखंड का ‘टाॅपर्स फैक्ट्री’ स्कूल, इस वर्ष भी निकली स्टेट टाॅपर छात्रा

Shubham
Shubham
प्रभात खबर डिजिटल में सीखने की प्रक्रिया जारी है। स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार तक सभी पहलुओं पर शुभम की अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel