MPBSE MP Board Result 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) आज कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा. एमपी बोर्ड के बारे में एक और खास बात ये है कि वह जिलावार रिजल्ट भी जारी करता है और लोगों को ये जानने में बड़ी दिल्चस्पी होती है कि किस जिले का रिजल्ट कैसा रहा और किस जिले का प्रदर्शन सबसे बेहतरीन रहा. ऐसे में इस लेख में हम आपको बताएंगे पिछले साल 10वीं और 12वीं में एमपी बोर्ड का जिलावार प्रदर्शन.
2024 में MP Board 10वीं का जिलावार प्रदर्शन
जिला | पास प्रतिशत (2024) |
---|---|
भोपाल | 88.77% |
इंदौर | 92.80% |
उज्जैन | 86.64% |
जबलपुर | 90.46% |
चम्बल | 90.28% |
ग्वालियर | 88.33% |
नर्मदापुरम | 90.59% |
रीवा | 83.79% |
सागर | 78.29% |
शहडोल | 87.63% |
2024 में MP Board 12वीं का जिलावार प्रदर्शन
जिला | पास प्रतिशत (2024) |
---|---|
नरसिंहपुर | 81.53% |
नीमच | 77.00% |
इंदौर | 76.27% |
अनुपपुर | 75.98% |
उज्जैन | 73.19% |
झाबुआ | 72.79% |
सीहोर | 72.70% |
जबलपुर | 71.53% |
कटनी | 71.11% |
हरदा | 70.98% |
कैसे चेक करें MP Board 10वीं-12वीं का रिजल्ट ?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए “MP Board 10th Result 2025” या “MP Board 12th Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें.
- फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें और स्क्रीन पर अपना रिजल्ट देखें.
यह भी पढ़ें- MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025: वेबसाइट क्रैश होने पर घबराएं नहीं, यहां मिलेगी MP बोर्ड की मार्कशीट
यह भी पढ़ें- MP Board 10th Result 2025 OUT Soon Live: एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज, सीधे फोन में पाएं मार्कशीट, देखें आसान तरीका