27.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

संजय सेठ बनाए गए केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री, रांची से दूसरी बार बने हैं सांसद

केंद्रीय राज्यमंत्री संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से लगातार दो बार जीत दर्ज की है. पीएम नरेंद्र मोदी समेत अन्य मंत्रियों के साथ इन्होंने 9 जून को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.

रांची: रांची के सांसद संजय सेठ केंद्रीय राज्यमंत्री बनाए गए हैं. नरेंद्र मोदी सरकार में इन्हें केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री बनाया गया है. रांची लोकसभा सीट से इन्होंने लगातार दो बार जीत दर्ज की है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम नरेंद्र मोदी समेत अन्य मंत्रियों के साथ संजय सेठ को 9 जून को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी.

सुबोधकांत सहाय को हराकर पहली बार MP बने थे संजय सेठ

संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से दूसरी बार जीत दर्ज की है. रांची से बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को हराकर जीत हासिल की थी. लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने सुबोधकांत सहाय की जगह उनकी बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट दिया था. संजय सेठ ने यशस्विनी सहाय को 1,20,512 वोट से हरा दिया.

40 साल से अधिक समय से राजनीति में सक्रिय हैं संजय सेठ

झारखंड की राजनीति में संजय सेठ चार दशक से अधिक समय से सक्रिय हैं. 25 अगस्त 1959 को इनका जन्म हुआ. इनके पिता का नाम चांद नारायण सेठ और मां का नाम करुणा सेठ है. 27 नवंबर 1983 को नीता सेठ से इनका विवाह हुआ. इनकी एक पुत्री और एक पुत्र है. कॉलेज लाइफ से ही वे सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं. इन्होंने बीकॉम, एलएलबी के साथ-साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेंट्स इंडस्ट्रियल एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की है. कानपुर, रांची और दिल्ली तीन जगह से पढ़ाई की है.

संजय सेठ का सियासी सफर

  1. 1976 में संजय सेठ ने विद्यार्थी परिषद से छात्र संघ का चुनाव जीता.
  2. भारतीय जनता पार्टी के गठन के पहले दिन से ही वह पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे.
  3. वर्ष 1980 में भारतीय जनता युा मोर्चा रांची नगर के महामंत्री रहे.
  4. वर्ष 1982 से 85 तक जनता विद्यार्थी मोर्चा रांची विश्वविद्यालय के संयोजक रहे.
  5. वर्ष 1986 में भाजपा रांची के वरीय उपाध्यक्ष बनाए गए.
  6. वर्ष 1988 में रांची भाजपा के संगठन मंत्री बने.
  7. वर्ष 1990 में भारतीय जनता पार्टी रांची के अध्यक्ष बने.
  8. वर्ष 1996 में भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री बनाए गए.
  9. वर्ष 2001 में झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने.
  10. वर्ष 2001 में झारखंड प्रदेश भाजपा के आजीवन सहयोग निधि के सह संयोजक बनाए गए.

संजय सेठ का सियासी सफर

  1. वर्ष 2003 में भारतीय जनता पार्टी रांची के अध्यक्ष बने.
  2. वर्ष 2007 में झारखंड प्रदेश भाजपा के नगर निकाय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने.
  3. वर्ष 2009 में झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए.
  4. वर्ष 2011 में झारखंड प्रदेश भाजपा के फिर से प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए.
  5. वर्ष 2013 में नमो मंत्र झारखंड के संयोजक बने.

Also Read: Jharkhand : संजय सेठ को पहली, तो अन्नपूर्णा देवी को दूसरी बार कैबिनेट में मिली जगह, मना जश्न

Guru Swarup Mishra
Guru Swarup Mishrahttps://www.prabhatkhabar.com/
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel