Astro Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन किया जाता है तो इसके परिणाम काफी शुभ और सकारात्मक होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी उतने ही बुरे हो सकते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिन्हें जीवन में अक्सर आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ता है या फिर उनके घर पर वास्तु दोष लगा हुआ है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से मोर के पंखों को अपने घर पर रख कर आर्थिक समस्याओं के साथ ही कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा पा सकते हैं. तो चलिए घर पर मोर के पंखों को रखने के फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
घर पर कितने मोर पंख रखना फायदेमंद
वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर पर मोर का पंख जरूर रखना चाहिए. घर पर इसे रखना बेहद ही शुभ माना जाता है. अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो ऐसे में आपको अपने घर पर आठ मोर के पंखों को लाकर अपने घर के उत्तर दिशा में एक साथ लगा लेना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके जीवन में पैसों का आना शुरू हो जाता है. केवल यहीं नहीं, यह छोटा सा उपाय आपको सुख और शांति का भी अनुभव दिला सकता है.
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर इन चीजों को खुला रखने वाला बनता है गरीबी और दरिद्रता का शिकार, समय रहते जरूर जान लें
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: दूसरों के घर से लायी गयी ये चीजें अपने साथ लेकर आती है दरिद्रता और बर्बादी, टूटकर बिखर जाता है परिवार
वास्तु दोषों से मिलता है छुटकारा
जब आप अपने घर पर 8 मोर के पंखों को रखते हैं तो इससे पूरे घर पर पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बढ़ जाता है. ऐसा होने की वजह से आपको वास्तु दोषों से भी छुटकारा मिलता है. जब आप अपने घर पर मोर के पंखों को रखते हैं तो ऐसे में परिवार के सदस्यों में प्रेम बढ़ता है और साथ ही आप पर भगवान कृष्ण की कृपा भी बरसती है. अगर आप इसे अपने घर पर रखते हैं तो इससे आपका राहु भी मजबूत होता है.
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: क्या आपको दरवाजे के पीछे टांगने चाहिए कपड़े? क्या होता है जब आप करते हैं ऐसा?
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.