22.5 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Surya Grahan 2023: इस दिन लगने वाला है साल का पहला सूर्यग्रहण, जानें सूतक काल

Surya Grahan 2023: दुनिया में साल 2023 के पहला ग्रहण 20 अप्रैल को लगेगा, ये ग्रहण दक्षिण पूर्व एशिया,ऑस्ट्रेलिया, हिन्द महासागर और अंटार्कटिका समेत कई देशों में देखा जा सकेगा.

Surya Grahan 2023:  साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगेगा. जब-जब सूर्य या चंद्र ग्रहण पड़ता है तब-तब इसका प्रभाव सभी लोगों के जीवन पर जरूर पड़ता है.धार्मिक नजरिए से ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है. दुनिया में साल 2023 के पहला ग्रहण दक्षिण पूर्व एशिया,ऑस्ट्रेलिया, हिन्द महासागर और अंटार्कटिका समेत कई देशों में देखा जा सकेगा.

जानें सूर्यग्रहण का समय

कहा जा रहा है कि साल का पहला सूर्य ग्रहण खग्रास सूर्य ग्रहण होगा जिसे ज्योतिष शास्त्र में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. जो 20 अप्रैल  की सुबह 7.04 मिनट से दोपहर 12.29 तक रहेगा. भारत में सूर्यग्रहण दिखायी नहीं देगा. इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 12 घंटे पहले माना जाता है.

भारत में नहीं पड़ेगा असर

भारत (India) में यह सूर्य ग्रहण नजर नहीं आएगा. इस सूर्य ग्रहण में सूतक काल (Sutak Kaal) भी बताया जा रहा है जोकि सूर्य ग्रहण से पहले ही शुरू हो जाएगा और जिसका समय 12 घंटों का होगा. द्रिकपंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा जिस चलते भारत में सूतक काल भी नहीं लगेगा. सूर्य ग्रहण का असर जहां पड़ने वाला है उनमें ऑस्ट्रेलिया, फिलीपिंस, न्यूजीलैंड और दक्षिण महासागर शामिल हैं.

साल 2023  में कुल 4 ग्रहण पड़ेंगे

ज्‍योतिषाचार्यों की मानें तो नए साल में कुल 4 ग्रहण पड़ेंगे. दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे.  पहला ग्रहण अप्रैल के महीने में पड़ेगा. ये सूर्य ग्रहण होगा. इसके बाद दूसरा ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा जो कि मई के महीने में पड़ेगा. इसके बाद अगला सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण अक्‍टूबर के महीने में पड़ेंगे.

पहला सूर्य ग्रहण – 20 अप्रैल 2023  

पंचांग के अनुसार पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को गुरुवार के दिन पड़ेगा. लेकिन ये भारत में दिखाई नहीं देगा. इस कारण यहां सूतक भी मान्‍य नहीं होंगे. ये ग्रहण सुबह 7 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा.

पहला चंद्र ग्रहण- 5 मई 2023

पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 को लगेगा. भारत में इस ग्रहण को देखा जा सकेगा, इस कारण से यहां सूतक काल भी मान्‍य होगा. हालांकि ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा. ये चंद्र ग्रहण एशिया, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण पूर्व यूरोप, हिंद और प्रशांत महासागर और अटलांटिक व अंटार्कटिका में भी दिखाई देगा. ये चंद्रग्रहण रात 8 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा और देर रात 1 बजे पर समाप्त हो जाएगा

दूसरा सूर्य ग्रहण-14 अक्टूबर 2023

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को लगेगा. ये सूर्य ग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा. इसे पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिका और आर्कटिका में देखा जा सकेगा. भारत में न दिखने के कारण इसमें भी सूतक के नियम लागू नहीं होंगे.

दूसरा चंद्र ग्रहण- 29 अक्टूबर 2023

दूसरा चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर 2023 को रात में 01.06 बजे से 02.22 बजे तक लगेगा. ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और भारत में भी नजर आएगा. इस कारण सूतक काल भी भारत में मान्‍य होगा.

Shaurya Punj
Shaurya Punj
रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक समय तक काम करने का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष मेरे प्रमुख विषय रहे हैं, जिन पर लेखन मेरी विशेषता है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी सक्रिय भागीदारी रही है. इसके अतिरिक्त, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से काम किया है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel