Vidur Niti: महाभारत के सबसे बुद्धिमान पात्रों में से एक विदुर अपनी नीतियों के कारण आज भी प्रसिद्ध हैं. विदुर की नीतियां आज भी लोगों के जीवन में उपयोगी हैं. विदुर नीति के अनुसार सफलता पाने के लिए व्यक्ति को सही कर्म करना चाहिए लेकिन अक्सर लोग इस दिशा में सही कदम नहीं उठाते हैं. अगर व्यक्ति अपनी कुछ कमियों को दूर कर ले तो सफलता निश्चित रूप से उसके कदम चूमेगी. आइए जानते हैं विदुर नीति के अनुसार उन कमियों के बारे में जिन्हें हमें अपने अंदर से निकाल देना चाहिए.
- आलस को करें दूर : विदुर के अनुसार आलस्य सफलता का सबसे बड़ा दुश्मन है. यदि व्यक्ति आलसी है तो वह अपने लक्ष्य को कभी प्राप्त नहीं कर सकता. आलसी व्यक्ति हमेशा काम को टालता है और भविष्य के भरोसे बैठा रहता है. ऐसे लोग सही समय पर मेहनत नहीं करते और इस वजह से सफलता उनसे दूर रहती है.
- अपने काम को भगवान के भरोसे न छोड़ें: विदुर नीति में यह भी कहा गया है कि व्यक्ति को अपने कर्म पर विश्वास रखना चाहिए. जो लोग अपने काम को भगवान के भरोसे छोड़ देते हैं वे कभी भी सफलता प्राप्त नहीं कर सकते है. ऐसे लोग आर्थिक तंगी में रहते हैं और यही सोचते हैं कि भगवान उनकी मदद करेंगे. लेकिन भगवान भी उन्हीं की मदद करते हैं जो खुद मेहनत करते हैं.
- अति महत्वाकांक्षी न बनें: विदुर के अनुसार अत्यधिक महत्वाकांक्षी व्यक्ति भी कभी सफल नहीं हो पाता.वह कम मेहनत में ज्यादा सफलता की उम्मीद करता है.जबकि सफलता केवल मेहनत से मिलती है और जो व्यक्ति सही कर्म नहीं करता वह हमेशा आर्थिक तंगी और असफलता का सामना करता है.
Also Read : Vidur Niti: अगर जीवन में चाहिये पैसा और सफलता, तो इन बातों को किसी से न कहें
Also Read : Vidur Niti: विदुर नीति के अनुसार, ये 5 गुण अपनाकर आप पा सकते हैं मां लक्ष्मी की कृपा
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.CancelComment