28.3 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

मुंबई में शिवसेना के पूर्व कारपोरेटर अशोक सावंत की छुरा घोंप कर हत्या

मुंबई : शिवसेना के पूर्व कारपोरेटर और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता अशोक सावंत की हत्या कर रात उनके आवास के बाहर कर दी गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ अज्ञात लोगों ने कल रात लगभग 11 बजे कांदीवली स्थित उनके घर के बाहर छुरा घोंप कर हत्या कर दी.62 वर्षीय अशोक सावंत पर […]

मुंबई : शिवसेना के पूर्व कारपोरेटर और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता अशोक सावंत की हत्या कर रात उनके आवास के बाहर कर दी गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ अज्ञात लोगों ने कल रात लगभग 11 बजे कांदीवली स्थित उनके घर के बाहर छुरा घोंप कर हत्या कर दी.62 वर्षीय अशोक सावंत पर दो लोगों ने उस वक्त हमला किया जब वे अपने दोस्त से मिलकर घर वापस लौट रहे थे. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सावंत दो बार शिवसेना के कॉरपोरेटर रहे हैं.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पायी है और ना ही उनकी गिरफ्तारी ही हुई है. हत्या के कारणों के बारे में भी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है.
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel