27.9 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

11 मई का इतिहास : भारत ने आज ही के दिन किया था पोखरण परमाणु परीक्षण, और जानें

नयी दिल्ली : 11 मई साल का 131वां दिन है और इतिहास में इस दिन के नाम पर बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं. 11 मई ही के दिन भारत की आबादी ने एक अरब का आंकड़ा छू लिया था और इसी दिन भारत सरकार ने पोखरण में सफलतापूर्वक परमाणु परीक्षण करने का ऐलान किया था. […]

नयी दिल्ली : 11 मई साल का 131वां दिन है और इतिहास में इस दिन के नाम पर बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं. 11 मई ही के दिन भारत की आबादी ने एक अरब का आंकड़ा छू लिया था और इसी दिन भारत सरकार ने पोखरण में सफलतापूर्वक परमाणु परीक्षण करने का ऐलान किया था. देश दुनिया में 11 मई के नाम दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :

1752 : अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली अग्नि बीमा पाॅलिसी की शुरुआत.

1784 : अंग्रेजों और मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के बीच संधि.

1833 : अमेरिका से क्यूबेक जा रहे जहाज लेडी ऑफ द लेक के हिमखंड से टकराकर अटलांटिक महासागर में डूबने से 215 लोगों की मौत.

1951 : राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया.

1960 : पहली गर्भनिरोधक गोली बाजार में आयी.

1965 : बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान में 17 हजार लोगों की मौत.

1988 : फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया.

1995 : अमेरिका के न्यूयार्क शहर में 170 से अधिक देशों ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किए.

1998 : भारत ने राजस्थान के पोखरण में तीन परमाणु परीक्षण करने का ऐलान किया.

1998 : यूरोप की एकल मुद्रा यूरो का पहला सिक्का बना.

2000 : जनसंख्या घड़ी के मुताबिक भारत की जनसंख्या एक अरब पहुंची.

2008 : न्यूयार्क के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने देश का पहला जेनेटिकली मोडिफाइड मानव भ्रूण तैयार किया.

यह खबर जरूर पढ़ें :

10 मई का इतिहास : जीत के बाद बाबर आज ही पहुंचा था आगरा, मंडेला बने थे राष्ट्रपति, और जानें

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel