26.7 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

MeToo के आरोपों के बावजूद एडिटर गिल्ड की ताजा सूची में एमजे अकबर और तरुण तेजपाल का नाम शामिल

नयी दिल्ली : एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को अपने सदस्यों की एक ताजा सूची जारी की जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर और तहलका के पूर्व प्रधान संपादक तरूण तेजपाल के नाम बने हुए हैं. गौरतलब है कि इन दोनों पर यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगे हैं. मीडिया संगठन के भीतर उन्हें […]


नयी दिल्ली :
एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को अपने सदस्यों की एक ताजा सूची जारी की जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर और तहलका के पूर्व प्रधान संपादक तरूण तेजपाल के नाम बने हुए हैं. गौरतलब है कि इन दोनों पर यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगे हैं. मीडिया संगठन के भीतर उन्हें हटाये जाने की मांग के बावजूद गिल्ड सदस्यों की अद्यतन सूची में उनके नाम शामिल हैं.

मीटू अभियान के दौरान कई महिलाओं ने अकबर पर उनके वरिष्ठ संपादक के तौर पर कार्यकाल के दौरान यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया जबकि तेजपाल पर बलात्कार का आरोप लगा और वह इस समय जमानत पर हैं. इस सूची में वरिष्ठ पत्रकार गौतम अधिकारी का भी नाम है. उन पर भी यौन दुर्व्यवहार का आरोप है.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel