27.9 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

हेमंत सोरेन ने दिल्ली में की राहुल गांधी से मुलाकात

रांची/नयी दिल्ली : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सोरेन के गांधी से मुलाकात के दौरान राज्य के कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार भी उपस्थित थे. झारखंड में […]

रांची/नयी दिल्ली : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सोरेन के गांधी से मुलाकात के दौरान राज्य के कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार भी उपस्थित थे.

झारखंड में विपक्षी गठबंधन के बीच लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के तालमेल को अंतिम रूप देने को लेकर बातचीत की पृष्ठभूमि में गांधी और सोरेन की मुलाकात महत्वपूर्ण है. पिछले दिनों झारखंड में कांग्रेस, झामुमो और कुछ अन्य विपक्षी दलों की बैठक हुई थी, जिसमें भाजपा के खिलाफ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला हुआ था.

गौरतलब है कि पिछले वर्ष झारखंड की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा के खिलाफ बने विरोधी दलों के महागठबंधन की सफलता से कांग्रेस एवं अन्य दल बेहद उत्साहित हैं. इसलिए लोकसभा चुनाव में भी सभी दल एकजुट होकर चुनाव लड़ना चाहते हैं, ताकि भाजपा को रोका जा सके. ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव के बाद इसी साल झारखंड में विधानसभा चुनाव भी होने हैं.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel