21.6 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Chandrayaan 2 ने हजारों किमी दूर से भेजी चंद्रमा की पहली तस्वीर, ISRO ने दिखायी

बेंगलुरु : अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने भारत के चंद्रयान 2 उपग्रह से ली गई चंद्रमा की पहली तस्वीर बृहस्पतिवार को जारी की. यह उपग्रह वर्तमान में चंद्रमा की कक्षा में मौजूद है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के शहर में स्थित मुख्यालय ने बताया कि चंद्रयान 2 के एलआई4 कैमरा ने चंद्रमा की यह तस्वीर उसकी […]

बेंगलुरु : अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने भारत के चंद्रयान 2 उपग्रह से ली गई चंद्रमा की पहली तस्वीर बृहस्पतिवार को जारी की. यह उपग्रह वर्तमान में चंद्रमा की कक्षा में मौजूद है.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के शहर में स्थित मुख्यालय ने बताया कि चंद्रयान 2 के एलआई4 कैमरा ने चंद्रमा की यह तस्वीर उसकी सतह से 2,650 किलोमीटर की ऊंचाई से 21 अगस्त को ली थी.

इसरो ने तस्वीर के साथ ट्वीट किया, चंद्रयान 2, विक्रमलैंडर की ओर से कैद की गई चंद्रमा की पहली तस्वीर देखिए जो 21 अगस्त, 2019 को चंद्रमा की सतह से 2,650 किलोमीटर की ऊंचाई से ली गई है.

इस तस्वीर में मारे ओरिएंटल बेसिन और अपोलो क्रेटर नजर आ रहे हैं. अंतरिक्ष एजेंसी ने चार अगस्त को चंद्रयान 2 उपग्रह से ली गई पृथ्वी की तस्वीरों का पहला सेट जारी किया था.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel