25.7 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

मोगा बस कांड : सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा पर पैनल गठित

चंडीगढ : मोगा छेडछाड की घटना से हुयी किरकिरी के बीच पंजाब सरकार ने महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपाय सुझाने की खातिर आज पांच सदस्यीय एक पैनल का गठन किया. मोगा की घटना से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा चर्चा में है. एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया […]

चंडीगढ : मोगा छेडछाड की घटना से हुयी किरकिरी के बीच पंजाब सरकार ने महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपाय सुझाने की खातिर आज पांच सदस्यीय एक पैनल का गठन किया. मोगा की घटना से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा चर्चा में है.

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पैनल में राज्य के मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह), प्रधान सचिव (परिवहन), सचिव (अनुसूचित जातियां) और (पिछडे वर्ग का कल्याण) तथा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शामिल हैं. मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निर्देशों पर गठित पैनल जमीनी वास्तविकताओं का आकलन करेगा और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में यात्रियों विशेष रुप से महिलाओं की सुरक्षा के लिए उपाय सुझाएगा.

प्रवक्ता ने कहा कि पैनल को एक महीने के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है. गौरतलब है कि मोगा बस कांड के बाद से पंजाब सरकार की चौतरफा आलोचना हुयी थी.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel