22.8 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

अफ्रीकी नागरिकों पर हमले से सुषमा चिंतित, राजनाथ और जंग से की बात

नयी दिल्ली : अफ्रीकी नागरिकों पर हमले की ताजा घटनाएं और कांगो के एक युवक की हत्या पर अफ्रीकी देशों के राजदूतों के रोष के बीच विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अफ्रीकी बाशिंदों की सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आज केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब […]

नयी दिल्ली : अफ्रीकी नागरिकों पर हमले की ताजा घटनाएं और कांगो के एक युवक की हत्या पर अफ्रीकी देशों के राजदूतों के रोष के बीच विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अफ्रीकी बाशिंदों की सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आज केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग से बात की. सरकार ने मृत युवक का शव कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य भेजने का भी फैसला किया. सुषमा ने कहा कि सिंह और जंग दोनों ने उन्हें आश्वासन दिया कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

विदेशमंत्री ने अपने ट्विटर संदेश में कहा, ‘‘मैंने दक्षिण दिल्ली में अफ्रीकी नागरिकों पर कल के हमले के बारे में श्री राजनाथ सिंह जी और दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर से बात की.’ सुषमा ने कहा, ‘‘उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषी जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे और लोगों को संवेदनशील बनाने का अभियान भी उन क्षेत्रों में चलाया जाएगा जहां अफ्रीकी नागरिक रहते हैं.’

विदेशमंत्री ने एक अन्य ट्विटर संदेश में कहा, ‘‘मैंने राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह और सचिव अमर सिन्हा को अफ्रीकी छात्रों से मिलने को कहा है जिन्होंने जंतर मंतर पर प्रदर्शन की घोषणा की है.’ अफ्रीकी बाशिंदों पर हमले के बाद विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) अमर सिन्हा अफ्रीकी समुदाय के साथ संपर्क में हैं.

सुषमा ने बातचीत के बाद कहा कि उन्हें गृह मंत्री की ओर से दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन मिला है. विदेश मंत्री से बात करने के बाद राजनाथ सिंह ने पुलिस कमिश्नर से बात भी की और ट्वीट इस तरह की घटना की निंदा की.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel