21.6 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

अमरनाथ तीर्थ- बैद्यनाथ मंदिर और भगवद गीता का ज्ञान… तस्वीरों में देखिए राज्यों की भव्य झांकियों का नजारा

आज पूरा देश 74वां गणतंत्र दिवस की खुशी में सराबोर है. कर्तव्य पथ पर पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया. गणतंत्र दिवस के मौके पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्लेद फतह अल-सीसी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्यों की ओर से एक से बढ़कर एक झांकियां प्रस्तुत की गईं.

Undefined
अमरनाथ तीर्थ- बैद्यनाथ मंदिर और भगवद गीता का ज्ञान... तस्वीरों में देखिए राज्यों की भव्य झांकियों का नजारा 9

हरियाणा की ओर से पेश की झांकी भगवद गीता पर आधारित थी. झांकी में भगवान कृष्ण को अर्जुन के सारथी के रूप में सेवा करते हुए और उन्हें गीता का ज्ञान देते हुए दिखाया गया है. वहीं, ट्रेलर के किनारों पर बने पैटर्न महाभारत के युद्ध के विभिन्न दृश्यों को दिखाते हैं.

Undefined
अमरनाथ तीर्थ- बैद्यनाथ मंदिर और भगवद गीता का ज्ञान... तस्वीरों में देखिए राज्यों की भव्य झांकियों का नजारा 10

कर्नाटक की झांकी में प्रतीकात्मक रूप से राज्य की 3 महिलाओं की उपलब्धि हासिल करने वाली असाधारण उपलब्धियों को दर्शाती हैं. सुलागिट्टी नरसम्मा- एक दाई, तुलसी गौड़ा हलक्की जिन्हें वृक्ष माटे के नाम से जाना जाता है और सालूमरदा थिमक्का समाज में उनके निस्वार्थ योगदान के कारण प्रसिद्ध नाम हैं.

Undefined
अमरनाथ तीर्थ- बैद्यनाथ मंदिर और भगवद गीता का ज्ञान... तस्वीरों में देखिए राज्यों की भव्य झांकियों का नजारा 11

74वें गणतंत्र दिवस परेड में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की झांकी में नारी शक्ति को दर्शाया.

Undefined
अमरनाथ तीर्थ- बैद्यनाथ मंदिर और भगवद गीता का ज्ञान... तस्वीरों में देखिए राज्यों की भव्य झांकियों का नजारा 12

गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या में मनाए जाने वाले तीन दिवसीय दीपोत्सव को दिखाया गया है.

Undefined
अमरनाथ तीर्थ- बैद्यनाथ मंदिर और भगवद गीता का ज्ञान... तस्वीरों में देखिए राज्यों की भव्य झांकियों का नजारा 13

केरल की पेश की गई झांकी में नारी शक्ति और महिला सशक्तिकरण की लोक परंपराओं को प्रस्तुत किया गया. ट्रैक्टर 2020 में नारी शक्ति पुरस्कार की विजेता कार्त्यायनी अम्मा को चित्रित करता है. उन्हें 96 वर्ष की आयु में साक्षरता परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया था.

Undefined
अमरनाथ तीर्थ- बैद्यनाथ मंदिर और भगवद गीता का ज्ञान... तस्वीरों में देखिए राज्यों की भव्य झांकियों का नजारा 14

जम्मू और कश्मीर की झांकी में पवित्र अमरनाथ तीर्थ और ट्यूलिप उद्यान और लैवेंडर की खेती को दिखाया गया.

Undefined
अमरनाथ तीर्थ- बैद्यनाथ मंदिर और भगवद गीता का ज्ञान... तस्वीरों में देखिए राज्यों की भव्य झांकियों का नजारा 15

झारखंड की झांकी में देवघर स्थित प्रसिद्ध बैद्यनाथ मंदिर को दिखाया गया. झांकी में सबसे आगे भगवान बिरसा मुंडा को दर्शाया गया.

Pritish Sahay
Pritish Sahay
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel