23.8 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Chandrayaan 3: इसरो ने जारी की लैंडर विक्रम की ताजा तस्वीर, चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने ली फोटो

Chandrayaan 3: इसरो की ओर से साझा की गई तस्वीर में चांद की सतह नीले, हरे और काले रंग की दिखाई दे रही है. इन्ही रोशनियों के बीत एक पीले रंग की भी रोशनी दिख रही है. इसी के बीच में एक पीले गोले में दिख रहा है, पीली रोशनी भी दिखाई दे रही है. इसी के पास चंद्रयान का लैंडर विक्रम भी दिख रहा है.

Chandrayaan 3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO, इसरो) ने चंद्रयान-3 के लैंडर की नयी तस्वीर साझा किया है. इस तस्वीर को चांद की कक्षा पर घूम रहे डुअल-फ्रीक्वेंसी सिंथेटिक एपर्चर रडार (डीएफएसआर) उपकरण ने बीते छह सितंबर, 2023 को खींची थी. गौरतलब है कि 5 सितंबर 2023 को चांद के उस हिस्से में जहां लैंडर विक्रम स्थिर है वहां रात हो गई थी. ऐसे में अंधेरे में चंद्रयान-3 का लैंडर कैसा दिखता है. यह पता करने के लिए लैंडर के ऊपर से चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर को गुजारा गया. ऑर्बिटर में लगे खास कैमरे ने रात के अंधेरे में चंद्रयान-3 के लैंडर की तस्वीर ली.

इसरो की ओर से साझा की गई तस्वीर में चांद की सतह नीले, हरे और काले रंग  की दिखाई दे रही है. इन्ही रोशनियों के बीत एक पीले रंग की भी रोशनी दिख रही है. इसी के बीच में एक पीले गोले में दिख रहा है, पीली रोशनी भी दिखाई दे रही है. इसी के पास चंद्रयान का लैंडर विक्रम भी दिख रहा है. इसरो ने जो फोटो शेयर की है उसमें तीन तस्वीरों को दिखाया जा रहा है. इनमें सबसे बाईं तरफ जो वर्टिकल फोटो है उसमें जो चौकोर खाने के अंदर ऐरो बनाकर दिखाया गया है ये वो जगह है जहां पर लैंडर उतरा था.

गौरतलब है कि चंद्रमा में रात होने कारण चंद्रयान-3 मिशन का विक्रम लैंडर फिलहाल स्लीप मोड में है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO, इसरो) ने 5 सितंबर को भी इसे स्लिप मोड में डाल दिया है. वहीं, लैंडर के स्लिप में जाने से दो दिन पहले ही रोवर प्रज्ञान सुप्तावस्था चला गया था. 

Pritish Sahay
Pritish Sahay
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel