22.9 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Gujarat Election 2022: जानिए कैसा है गुजरात चुनाव का भौगोलिक समीकरण, किस जिले में कितनी विधानसभा सीट?

Gujarat Election 2022: गुजरात राज्य कुल चार क्षेत्रों में बांटा गया है. कच्छ-सौराष्ट्र, उत्तर गुजरात, मध्य गुजरात और दक्षिण गुजरात. जहां कच्छ-सौराष्ट्र के भीतर कुल 12 जिले है, वहीं उत्तर गुजरात के भीतर 6 जिले है. मध्य गुजरात में 8 जिले है तो वहीं, दक्षिण गुजरात में 7 जिले शामिल है.

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा के चुनाव इस साल के अंत में होने वाले है. इसे लेकर सभी राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं का दौरा भी शुरू हो गया है. जनता को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए चुनावी वादे करने का सिलसिला शुरू हो चुका है. लेकिन बात अगर करें गुजरात की तो 182 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में चुनाव जीतना किसी भी राजनीतिक दल के लिए आसान नहीं होने वाला है. बता दें, गुजरात पूरे चार क्षेत्रों में विभाजित किया गया है जिसमें कुल 33 विधानसभा क्षेत्र है. तो आइए जानते है गुजरात के विभाग और उनके अंदर से विधानसभा क्षेत्र के बारे में,

कुल चार क्षेत्रों में बांटा गया है गुजरात

गुजरात राज्य कुल चार क्षेत्रों में बांटा गया है. कच्छ-सौराष्ट्र, उत्तर गुजरात, मध्य गुजरात और दक्षिण गुजरात. जहां कच्छ-सौराष्ट्र के भीतर कुल 12 जिले है, वहीं उत्तर गुजरात के भीतर 6 जिले है. मध्य गुजरात में 8 जिले है तो वहीं, दक्षिण गुजरात जिले में 7 जिला शामिल है.

मध्य गुजरात क्षेत्र में जिलों के नाम

अहमदाबाद, वडोदरा, आनंदी, छोटा उदयपुर, दाहोद, खेड़ा, महिसागरी और पंचमह

उत्तर गुजरात क्षेत्र में जिलों के नाम

गांधीनगर, अरावली, बनासकांठा, मेहसाणा, पाटन, साबरकांठा

सौराष्ट्र – कच्छ क्षेत्र में जिलों के नाम

राजकोट, अमरेली, भावनगर, बोटाडी, देवभूमि द्वारका, गिर सोमनाथ, जामनगर, जूनागढ़ी, मोरबी, पोरबंदर, सुरेंद्रनगर और कच्छ

दक्षिण गुजरात क्षेत्र में जिलों के नाम

सूरत, भरूच, डांगो, नर्मदा, नवसारी, तापसी और वलसाडी

Also Read: गुजरात और हिमाचल में चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान ! 3 बजे चुनाव आयोग की PC
जानिए किस जिले में कितने विधानसभा क्षेत्र?

कच्छ जिले में 6 विधानसभा क्षेत्र है. बनासकांठा जिले में 9 विधानसभा क्षेत्र है. पाटन जिले में 4 विधानसभा क्षेत्र है. महेसाणा जिले में 7 विधानसभा क्षेत्र है. साबरकांठा जिले में 4 विधानसभा क्षेत्र है. अरावली जिले में 3 विधानसभा क्षेत्र है. गांधीनगर जिले में 5 विधानसभा क्षेत्र है. अहमदाबाद जिले में 21 विधानसभा क्षेत्र है. सुरेंद्रनगर जिले में 5 विधानसभा क्षेत्र है. मोरबी जिले में 3 विधानसभा क्षेत्र है. राजकोट जिले में 8 विधानसभा क्षेत्र है. जामनगर जिले में 5 विधानसभा क्षेत्र है. देवभूमि द्वारका जिले में 2 विधानसभा क्षेत्र है. पोरबंदर जिले में 2 विधानसभा क्षेत्र है. जूनागढ़ जिले में 5 विधानसभा क्षेत्र है. गिर सोमनाथ जिले में 4 विधानसभा क्षेत्र है. अमरेली जिले में 5 विधानसभा क्षेत्र है.

भावनगर जिले में 7 विधानसभा क्षेत्र है. बोटाद जिले में 2 विधानसभा क्षेत्र है. आनंद जिले में 7 विधानसभा क्षेत्र है. खेड़ा जिले में 7 विधानसभा क्षेत्र है. महिसागर जिले में 2 विधानसभा क्षेत्र है. पंचमहल जिले में 5 विधानसभा क्षेत्र है. दाहोद जिले में 6 विधानसभा क्षेत्र है. वडोदरा जिले में 10 विधानसभा क्षेत्र है. छोटा उदयपुर जिले में 3 विधानसभा क्षेत्र है. नर्मदा जिले में 2 विधानसभा क्षेत्र है. भरूच जिले में 5 विधानसभा क्षेत्र है. सूरत जिले में 16 विधानसभा क्षेत्र है. तापी जिले में 2 विधानसभा क्षेत्र है. डांग जिले में 1 विधानसभा क्षेत्र है. नवसारी जिले में 4 विधानसभा क्षेत्र है. वलसाड जिले में 5 विधानसभा क्षेत्र है.

Aditya kumar
Aditya kumar
I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel