26.9 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Chandrayaan-3: श्रीहरिकोटा से चंद्रयान 3 का सफल प्रक्षेपण, पीएम मोदी के कहा वैज्ञानिकों के अथक प्रयास को सलाम

चंद्रयान 3 के सफल प्रक्षेपण पर सभी की निगाहें टिकी रहीं थी और जैसे ही इसने सफलतापूर्वक आसमान में उड़ान भरी, पूरे देश और दुनिया से बधाई संदेश आने शुरू हो गए. देश के पीएम से लेकर बड़े-बड़े वैज्ञानिकों और नेताओं ने ख़ुशी जाहिर करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर बधाई संदेश शेयर करना शुरू कर दिया.

Chandrayaan 3 Launched: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज दोपहर के 2 बजकर 35 मिनट पर LVM3-M4 रॉकेट के जरिए अपने तीसरे चंद्र मिशन- चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण किया. कल शुरू हुई 25.30 घंटे की उलटी गिनती के अंत में एलवीएम3-एम4 रॉकेट यहां स्थित अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से अपराह्न 2.35 बजे निर्धारित समय पर धुएं का घना गुबार छोड़ते हुए शानदार ढंग से आकाश की ओर रवाना हुआ. जानकारी के लिए बता दें LVM3-M4 रॉकेट अपने केटेगरी में सबसे बड़ा और भारी है जिसे वैज्ञानिक फैट बॉय कहते हैं. प्रक्षपेण देखने के लिए मौजूद हजारों दर्शक चंद्रयान-3 के रवाना होते ही खुशी से झूम उठे. आज रवाना हुआ चंद्र मिशन 2019 के चंद्रयान-2 का फॉलो-अप मिशन है. भारत के इस तीसरे चंद्र मिशन में भी अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग का है.

चंद्रयान 3 का सफल प्रक्षेपण देश और दुनिया के लिए गर्व की बात

14 जुलाई का दिन पूरे देश और दुनिया के लिए काफी अहम साबित हुआ. ISRO ने आज श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान 3 को चंद्रमा की सतह के लिए रवाना कर दिया. आज का दिन इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा. चंद्रयान 3 के सफल प्रक्षेपण पर सभी की निगाहें टिकी रहीं थी और जैसे ही इसने सफलतापूर्वक आसमान में उड़ान भरी, पूरे देश और दुनिया से बधाई संदेश आने शुरू हो गए. देश के पीएम से लेकर बड़े-बड़े वैज्ञानिकों और नेताओं ने ख़ुशी जाहिर करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर बधाई संदेश शेयर करना शुरू कर दिया.

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर बधाई देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि, चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया चैप्टर लिखा हैं. यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता है. यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण को प्रमाण है. मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूं.


अमित शाह ने दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंद्रयान 3 के सफल प्रक्षेपण पर बधाई देते हुए एक ट्वीट जारी किया. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, भारत ने आज चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के साथ अपनी ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा शुरू की. इसरो के वैज्ञानिकों को मेरी हार्दिक बधाई, जिनकी अथक खोज ने आज भारत को पीढ़ियों के लिए एक उल्लेखनीय अंतरिक्ष यात्रा की पटकथा लिखने की राह पर आगे बढ़ाया है.


इसरो चीफ सोमनाथ ने दी बधाई

चंद्रयान 3 के सफल प्रक्षेपण के बाद इसरो चीफ सोमनाथ का बयान भी सामने आया. सफल लॉन्चिंग को लेकर सोमनाथ ने कहा कि, LVM3 ने चंद्रयान-3 यान को पृथ्वी के चारों ओर सटीक रूप से स्थापित कर दिया है. केवल यहीं नहीं आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि, आइए हम चंद्रयान-3 यान को अपनी दूर की कक्षा में पहुंचने के लिए शुभकामनाएं दें. आने वाले दिनों में युद्धाभ्यास बढ़ाना और चंद्रमा की ओर यात्रा करना.


मंडाविया ने इसरो समेत पूरे देश को दी बधाई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने चंद्रयान 3 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो समेत पूरे देश को बधाई दिया. मंडाविया ने ट्वीट करते हुए कहा कि, गर्व का क्षण, भारत को बधाई! चंद्रयान3 के सफल प्रक्षेपण पर टीम इसरो को बधाई ये खास पल हमेशा याद रखे जाएंगे. हर भारतीय को आज बेहद गर्व है.


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शेयर किया ट्वीट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी चंद्रयान 3 के सफल प्रक्षेपण पर ख़ुशी जाहिर करते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक शुभकामना सन्देश जारी किया. अपने संदेश में उन्होंने लिखा कि, भारत ने अंतरिक्ष अन्वेषण में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित करते हुए चंद्रयान-3 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया…यह अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति के लिए देश की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है. चंद्र मिशन की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel