23.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

PHOTOS: झारखंड में धूमधाम से मनी ईद, एक-दूसरे से गले मिलकर दी मुबारकबाद

Eid Mubarak Images: झारखंड की राजधानी रांची से लेकर तमाम जिलों में ईद का त्योहार धूमधाम से मना. गले मिलकर लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी.

झारखंड में मुस्लिम समाज ने ईद का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया. ईदगाहों में नमाज अदा करने के बाद लोग गले मिले और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी.

Happy Eid Lohardaga
राजधानी रांची से सटे लोहरदगा में भी पढ़ी गई ईद की नमाज. प्रभात खबर

राजधानी रांची समेत झारखंड के सभी जिलों में स्थित ईदगाहों में लोगों ने 29 दिन के रोजे के बाद ईद की नमाज अदा की.

Happy Eid 2
झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम ने भाई एवं भतीजों के साथ पढ़ी ईद की नमाज. प्रभात खबर

झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम ने ईद उल फितर पर इस्लामपुर में नमाज पढ़ी. उन्होंने झारखंड वासियों को बधाई भी दी.

Happy Eid News Today 4
गिरिडीह में ईद की नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग. प्रभात खबर

साहिबगंज जिले के बरहरवा के इस्लामपुर ईदगाह में सुबह 7:15 बजे नमाज अदा करने के बाद मंत्री आलमगीर आलम ने झारखंड के लोगों को ईद-उल-फितर की बधाई दी.

Also Read : ईद पर अल्लाह की इबादत में झुके हजारों सिर, राजधानी रांची में यहां लगा है मेला

Happy Eid Today News 3
साहिबगंज के बरहरवा में पढ़ी गई ईद की नमाज. प्रभात खबर

आलमगीर आलम के साथ उनके भाई रसूल आलम, भतीजा सैफ आलम, नदीम आलम, फरदीन आलम, नबीद अंजुम, आसिफ हुसैन भी मौजूद थे.

Happy Eid News 3
ईद की नमाज अदा करने के बाद मस्जिदों और ईदगाहों से बाहर निकले लोग. एक दूसरे को गले लगाया. प्रभात खबर

गिरिडीह जिले में भी धूमधाम के साथ ईद मनाई गई. जिले भर के ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समाज के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

Also Read : Happy Eid Namaz Time: रांची के ईदगाहों व मसजिदों में नमाज का समय तय

Happy Eid Security 1
झारखंड के सभी जिलों में ईद के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. वरीय पुलिस पदाधिकारी भी जगह-जगह गश्त कर रहे थे. प्रभात खबर

ईद की नमाज के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने एवं सुरक्षा-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था. वरीय अधिकारी भी सक्रिय रहे.

Eid Mubarak Ghatshila
Photos: झारखंड में धूमधाम से मनी ईद, एक-दूसरे से गले मिलकर दी मुबारकबाद 9

पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल में भी हर्षोल्लास के साथ ईद मनाई गई. घाटशिला के मऊभंडार ईदगाह में नमाजियों की भीड़ उमड़ी. लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी.

Mithilesh Jha
Mithilesh Jha
प्रभात खबर में दो दशक से अधिक का करियर. कलकत्ता विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट. झारखंड और बंगाल में प्रिंट और डिजिटल में काम करने का अनुभव. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विषयों के अलावा क्लाइमेट चेंज, नवीकरणीय ऊर्जा (RE) और ग्रामीण पत्रकारिता में विशेष रुचि. प्रभात खबर के सेंट्रल डेस्क और रूरल डेस्क के बाद प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर काम. वर्तमान में झारखंड हेड के पद पर कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel