24.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ आज, जरूर करें इस आरती का पाठ

Ayodhya Ram Mandir Anniversary 2025, Aarti Shri Ram Ji Ki: आज अयोध्या राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ मनाई जा रही है. इस अवसर पर रामजी की आरती का पाठ जरूर करना चाहिए.

Ayodhya Ram Mandir Anniversary 2025, Aarti Shri Ram Ji Ki: अयोध्या राम मंदिर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ आज 11 जनवरी को मनाई जा रही है। इस अवसर पर कई कार्यक्रम और आयोजन किए जाएंगे। रामलला की मूर्ति की वार्षिक प्राण प्रतिष्ठा समारोह को प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाया जाएगा। अयोध्या राम मंदिर वर्षगांठ 2025 22 जनवरी को नहीं बल्कि 11-13 जनवरी को मनाई जाएगी। इस उत्सव में कई संत हिस्सा लेंगे। भक्त भी अपनी प्रार्थना और दर्शन कर सकेंगे। रामलला की स्तुति में भजन, कीर्तन और गीत भी होंगे।

इस शुभ अवसर पर श्रीराम की आरती करने से शुभफल मिलने का अवसर मिल सकता है. यहां देखें श्रीराम की आरती

श्री राम आरती

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन हरण भव भय दारुणं।
नव कंजलोचन, कंज – मुख, कर – कंज, पद कंजारुणं।।
कंन्दर्प अगणित अमित छबि नवनील – नीरद सुन्दरं।
पटपीत मानहु तडित रुचि शुचि नौमि जनक सुतवरं।।

भजु दीनबंधु दिनेश दानव – दैत्यवंश – निकन्दंन।
रधुनन्द आनंदकंद कौशलचन्द दशरथ – नन्दनं।।

सिरा मुकुट कुंडल तिलक चारू उदारु अंग विभूषां।
आजानुभुज शर – चाप – धर सग्राम – जित – खरदूषणमं।।

इति वदति तुलसीदास शंकर – शेष – मुनि – मन रंजनं।
मम हृदय – कंच निवास कुरु कामादि खलदल – गंजनं।।

मनु जाहिं राचेउ मिलहि सो बरु सहज सुन्दर साँवरो।
करुना निधान सुजान सिलु सनेहु जानत रावरो।।

एही भाँति गौरि असीस सुनि सिया सहित हियँ हरषीं अली।
तुलसी भवानिहि पूजी पुनिपुनि मुदित मन मन्दिरचली।।

Shaurya Punj
Shaurya Punj
रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक समय तक काम करने का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष मेरे प्रमुख विषय रहे हैं, जिन पर लेखन मेरी विशेषता है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी सक्रिय भागीदारी रही है. इसके अतिरिक्त, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से काम किया है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel