24.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

आज गुरुवार को करें बृहस्पति देव की आरती, यहां से जानें इसका महत्व

Brihaspati Dev Ji Ki Aarti: गुरुवार को बृहस्पति देव की आराधना करना अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि बृहस्पति देव की पूजा करने से घर में सुख और शांति का वास होता है. आज के दिन बृहस्पति देव की इस आरती को करने से भी शुभफल मिलता है, यहां से जानें

Brihaspati Dev Ji Ki Aarti: बृहस्पतिवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है. इस दिन श्री हरि विष्णु के बृहस्पति स्वरूप की पूजा की जाती है. बृहस्पति देव को देवताओं के गुरु के रूप में माना जाता है और उन्हें भगवान विष्णु का अंशावतार भी माना जाता है. इस दिन बृहस्पति देव की पूजा करने से ज्ञान, गुण और विवेक की प्राप्ति होती है. यदि किसी साधक की कुंडली में बृहस्पति की स्थिति कमजोर है, तो यदि वह आज व्रत रखता है, तो उसके सभी कष्ट समाप्त हो जाएंगे. भगवान बृहस्पति की आरती करने से सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं और सभी दुख दूर होते हैं. यहां बृहस्पति देव की सम्पूर्ण आरती पढ़ें-

जय वृहस्पति देवा,
ऊँ जय वृहस्पति देवा ।
छिन छिन भोग लगा‌ऊँ,
कदली फल मेवा ॥
ऊँ जय वृहस्पति देवा,
जय वृहस्पति देवा ॥

तुम पूरण परमात्मा,
तुम अन्तर्यामी ।
जगतपिता जगदीश्वर,
तुम सबके स्वामी ॥
ऊँ जय वृहस्पति देवा,
जय वृहस्पति देवा ॥

Aaj Ka Rashifal 9 January 2025: कुंभ राशि वाले स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें, जानें आज 9 जनवरी 2025 का राशिफल

चरणामृत निज निर्मल,
सब पातक हर्ता ।
सकल मनोरथ दायक,
कृपा करो भर्ता ॥
ऊँ जय वृहस्पति देवा,
जय वृहस्पति देवा ॥

तन, मन, धन अर्पण कर,
जो जन शरण पड़े ।
प्रभु प्रकट तब होकर,
आकर द्घार खड़े ॥
ऊँ जय वृहस्पति देवा,
जय वृहस्पति देवा ॥

दीनदयाल दयानिधि,
भक्तन हितकारी ।
पाप दोष सब हर्ता,
भव बंधन हारी ॥
ऊँ जय वृहस्पति देवा,
जय वृहस्पति देवा ॥

सकल मनोरथ दायक,
सब संशय हारो ।
विषय विकार मिटा‌ओ,
संतन सुखकारी ॥
ऊँ जय वृहस्पति देवा,
जय वृहस्पति देवा ॥

जो को‌ई आरती तेरी,
प्रेम सहित गावे ।
जेठानन्द आनन्दकर,
सो निश्चय पावे ॥
ऊँ जय वृहस्पति देवा,
जय वृहस्पति देवा ॥

सब बोलो विष्णु भगवान की जय ।
बोलो वृहस्पतिदेव भगवान की जय ॥

श्री ब्रहस्पति देव की आरती का महत्व

श्री ब्रहस्पति देव की उपासना करने से भक्त के जीवन में सुख और समृद्धि का संचार होता है. उनकी कृपा से व्यक्ति को सिद्धि, बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है, जिससे सभी कठिनाइयों का समाधान होता है और वह उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होता है.

Shaurya Punj
Shaurya Punj
रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक समय तक काम करने का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष मेरे प्रमुख विषय रहे हैं, जिन पर लेखन मेरी विशेषता है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी सक्रिय भागीदारी रही है. इसके अतिरिक्त, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से काम किया है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel