23.8 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

आज शुक्रवार को करें संतोषी माता की आरती, भक्ति पर बरसेगी मां की कृपा

Santoshi Maa Ki Aarti: मां संतोषी की पूजा के लिए शुक्रवार का दिन अत्यंत शुभ माना जाता है. यह विश्वास है कि इस दिन मां संतोषी की आराधना करने से भक्त के जीवन में सुख और समृद्धि का संचार होता है. इसके अतिरिक्त, भक्त को धन से संबंधित समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है. आइए, हम मां संतोषी की आरती का पाठ करते हैं.

Santoshi Mata Ki Aarti: शुक्रवार के दिन संतोषी माता का व्रत करने की परंपरा है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन व्रत करने से माता संतुष्ट होती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं. प्रत्येक शुक्रवार को संतोषी माता की पूजा और पाठ का आयोजन किया जाता है. पूजा के उपरांत माता की आरती का भी आयोजन किया जाता है, जिसे बिना आरती के अधूरा माना जाता है. भक्तों के लिए हम संतोषी माता की आरती प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसे वे पूजा के बाद पढ़ सकते हैं.

संतोषी माता की आरती

जय सन्तोषी माता, मैया जय सन्तोषी माता.

अपने सेवक जन की सुख सम्पति दाता ..

षटतिला एकादशी का व्रत करने से इन पापों से मिलेगी मुक्ति, इस दिन करें ये आसान काम

जय सन्तोषी माता….

सुन्दर चीर सुनहरी मां धारण कीन्हो.

हीरा पन्ना दमके तन श्रृंगार लीन्हो ..

जय सन्तोषी माता….

गेरू लाल छटा छबि बदन कमल सोहे.

मंद हंसत करुणामयी त्रिभुवन जन मोहे ..

जय सन्तोषी माता….

स्वर्ण सिंहासन बैठी चंवर दुरे प्यारे.

धूप, दीप, मधु, मेवा, भोज धरे न्यारे..

जय सन्तोषी माता….

गुड़ अरु चना परम प्रिय ता में संतोष कियो.

संतोषी कहलाई भक्तन वैभव दियो..

जय सन्तोषी माता….

शुक्रवार प्रिय मानत आज दिवस सोही.

भक्त मंडली छाई कथा सुनत मोही..

जय सन्तोषी माता….

मंदिर जग मग ज्योति मंगल ध्वनि छाई.

बिनय करें हम सेवक चरनन सिर नाई..

जय सन्तोषी माता….

भक्ति भावमय पूजा अंगीकृत कीजै.

जो मन बसे हमारे इच्छित फल दीजै..

जय सन्तोषी माता….

दुखी दारिद्री रोगी संकट मुक्त किए.

बहु धन धान्य भरे घर सुख सौभाग्य दिए..

जय सन्तोषी माता….

ध्यान धरे जो तेरा वांछित फल पायो.

पूजा कथा श्रवण कर घर आनन्द आयो..

जय सन्तोषी माता….

चरण गहे की लज्जा रखियो जगदम्बे.

संकट तू ही निवारे दयामयी अम्बे..

जय सन्तोषी माता….

सन्तोषी माता की आरती जो कोई जन गावे.

रिद्धि सिद्धि सुख सम्पति जी भर के पावे..

जय सन्तोषी माता….

Shaurya Punj
Shaurya Punj
रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक समय तक काम करने का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष मेरे प्रमुख विषय रहे हैं, जिन पर लेखन मेरी विशेषता है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी सक्रिय भागीदारी रही है. इसके अतिरिक्त, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से काम किया है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel