23.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

इस दिन लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, तारीख और समय जानिए पहले से

Second Lunar Eclipse 2025: लोग साल के दूसरे चंद्र ग्रहण का बड़ी उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं और यह जानने के लिए भी उत्साहित हैं कि क्या अगला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा. आइए, इस लेख में हम आपको बताते हैं कि वर्ष 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण कब होगा और क्या यह भारत में देखा जा सकेगा.

Second Lunar Eclipse 2025: साल 2025 में चार ग्रहण होने वाले हैं, जिनमें से दो पहले ही हो चुके हैं. इस वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को हुआ था, जबकि 29 मार्च को सूर्य ग्रहण देखा गया था. हालांकि, ये दोनों ग्रहण भारत में नहीं देखे जा सके. अब लोग अगले दो ग्रहणों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हम आपको यह जानकारी देंगे कि साल का दूसरा चंद्र ग्रहण कब होगा और क्या भारतीय लोग इस खगोलीय घटना का अनुभव कर सकेंगे या नहीं.

साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण कब होगा?

2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को होगा, जो भाद्रपद पूर्णिमा के दिन पड़ता है. यह ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 9:57 बजे प्रारंभ होगा और 8 सितंबर को सुबह 12:23 बजे तक जारी रहेगा.

इस तारीख को लगेगा साल का दूसरा ग्रहण

क्या भारत में साल का दूसरा चंद्र ग्रहण दिखाई देगा?

पहला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं देखा गया था, लेकिन दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा. इस कारण इसका सूतक काल भी मान्य होगा, जो ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरू होता है. यह चंद्र ग्रहण भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर के कुछ क्षेत्रों में भी देखा जा सकेगा.

ग्रहण का सूतक काल

इस वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दृष्टिगोचर नहीं हुआ, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं था. हालांकि, वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, जिससे इसका सूतक काल मान्य होगा. सूतक काल ग्रहण से 12 घंटे पूर्व शुरू होता है. इस वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर के कुछ क्षेत्रों में

Shaurya Punj
Shaurya Punj
रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक समय तक काम करने का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष मेरे प्रमुख विषय रहे हैं, जिन पर लेखन मेरी विशेषता है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी सक्रिय भागीदारी रही है. इसके अतिरिक्त, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से काम किया है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel