22.8 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

अफगानिस्तान के खिलाफ 292 रन बनाने में ऑस्ट्रेलिया को आ जाएंगी छींकें

वर्ल्ड कप 2023 के लीग मुकाबले में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदाबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 291 रन बना लिए. ऑस्ट्रेलिया को यह मैच जीतने के लिए 292 रन बनाने होंगे. वर्ल्ड कप में इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने कभी इतना बड़ा रन चेज नहीं किया है.

Undefined
अफगानिस्तान के खिलाफ 292 रन बनाने में ऑस्ट्रेलिया को आ जाएंगी छींकें 12

वर्ल्ड कप 2023 के लीग मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अफगानिस्तान ने 291 रन बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 292 रन बनाने होंगे. वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने अब तक इतने बड़े लक्ष्य का पीछा कर जीत हासिल नहीं की है. अफगानिस्तान के लिए इब्राहीम जादरान ने 129 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और चार छक्के जड़े.

Undefined
अफगानिस्तान के खिलाफ 292 रन बनाने में ऑस्ट्रेलिया को आ जाएंगी छींकें 13

बाद में आए राशिद खान ने भी आक्रामक पारी खेली और जादरान के साथ 28 गेंद पर 58 रनों की साझेदारी की. राशिद ने तीन छक्के और दो चौकों की मदद से 18 गेंद पर 35 रन बनाए.

Undefined
अफगानिस्तान के खिलाफ 292 रन बनाने में ऑस्ट्रेलिया को आ जाएंगी छींकें 14

विश्व कप पारी के आखिरी 10 ओवरों में अफगानिस्तान द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन

96/2 बनाम ऑस्ट्रेलिया, मुंबई वानखेड़े, 2023

68/4 बनाम इंग्लैंड, दिल्ली, 2023

68/5 बनाम वेस्टइंडीज, लीड्स, 2019

आखिरी पांच ओवरों में जोड़े गए 64 रन विश्व कप की एक पारी में उनका सर्वोच्च स्कोर है, जो पिछले महीने दिल्ली में इंग्लैंड के खिलाफ 47/3 से बेहतर है.

Undefined
अफगानिस्तान के खिलाफ 292 रन बनाने में ऑस्ट्रेलिया को आ जाएंगी छींकें 15

विश्व कप में अफगानिस्तान के लिए सर्वोच्च टीम स्कोर

291/5 बनाम ऑस्ट्रेलिया, मुंबई WS, 2023

288 बनाम वेस्टइंडीज, लीड्स, 2019

286/2 बनाम पाकिस्तान, चेन्नई, 2023

284 बनाम इंग्लैंड, दिल्ली, 2023

272/8 बनाम भारत, दिल्ली, 2023

Undefined
अफगानिस्तान के खिलाफ 292 रन बनाने में ऑस्ट्रेलिया को आ जाएंगी छींकें 16

अफगानिस्तान के लिए विश्व कप की एक पारी में सर्वाधिक छक्के

9 बनाम ऑस्ट्रेलिया, मुंबई डब्ल्यूएस, 2023

8 बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर, 2019

8 बनाम इंग्लैंड, दिल्ली, 2023

7 बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिस्टल, 2019

7 बनाम भारत, दिल्ली, 2023

Undefined
अफगानिस्तान के खिलाफ 292 रन बनाने में ऑस्ट्रेलिया को आ जाएंगी छींकें 17

विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

132* – नील जॉनसन (जिम्बाब्वे), लॉर्ड्स, 1999

130 – क्रिस हैरिस (न्यूजीलैंड), चेन्नई, 1996

129* – इब्राहिम जादरान (एएफजी), मुंबई डब्ल्यूएस, 2023

117 – शिखर धवन (भारत), द ओवल, 2019

116 – रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड), धर्मशाला, 2023

Undefined
अफगानिस्तान के खिलाफ 292 रन बनाने में ऑस्ट्रेलिया को आ जाएंगी छींकें 18

विश्व कप मैच में अफगानिस्तान के लिए सर्वाधिक 50 से अधिक रन

3 बनाम पाकिस्तान, चेन्नई, 2023

3 बनाम श्रीलंका, पुणे, 2023

3 बनाम ऑस्ट्रेलिया, मुंबई डब्ल्यूएस, 2023

Undefined
अफगानिस्तान के खिलाफ 292 रन बनाने में ऑस्ट्रेलिया को आ जाएंगी छींकें 19

अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 292 रनों का लक्ष्य दिया है. अफगान बल्लेबाजों ने आज के मैच में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को जमकर धोया. जादरान के शतक के अलावा सलामी बल्लेबाज गुरबाज ने 21 रन बनाया. रहमत शाह ने 30 रन बनाए. कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 26 रन बनाए. जबकि अजमतुल्लाह उमरजई ने 22 रन बनाए.

Undefined
अफगानिस्तान के खिलाफ 292 रन बनाने में ऑस्ट्रेलिया को आ जाएंगी छींकें 20

इब्राहिम जादरान अफगानिस्तान की ओर से वर्ल्ड कप में शतक जमाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. वर्ल्ड कप में इससे पहले कोई भी बल्लेबाज यह कारनाम नहीं किया था. जादरान ने 143 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 129 रन बनाए.

Undefined
अफगानिस्तान के खिलाफ 292 रन बनाने में ऑस्ट्रेलिया को आ जाएंगी छींकें 21

अफगानिस्तान के बल्लेबाजी आक्रमण के आगे कोई भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नहीं टीक पाए. जोश हेजलवुड ने सबसे अधिक दो विकेट चटकाए. जबकि मिशेल स्टार्क, ग्लेन मैक्सवेल और एडम जंपा ने एक-एक विकेट लिए. स्टार्क सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए. उन्होंने 9 ओवर में 70 रन लुटाकर केवल एक विकेट चटकाए.

AmleshNandan Sinha
AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ खेल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. खेल की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel