27.9 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

आरा में खोइछा भरने के बाद गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा को दी गई विदाई, देखें विसर्जन शोभायात्रा की तस्वीरें

आरा में बुधवार को विधिवत रूप से मां दुर्गा का खोइछा भरने के बाद महिला श्रद्धालुओं ने उनकी पूजा की और मां दुर्गा को विदाई दी. इसके बाद डीजे की धुन और भक्ति गीतों पर नाचते हुए पूजा समिति के सदस्य देवी मां की प्रतिमा को नदी में विसर्जित करने के लिए निकल पड़ा.

Undefined
आरा में खोइछा भरने के बाद गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा को दी गई विदाई, देखें विसर्जन शोभायात्रा की तस्वीरें 10

आरा शहर में नवरात्रि महापर्व के विधिवत समापन के बाद बुधवार को मां दुर्गा की विदाई धूमधाम से की गई है. विजयादशमी के दूसरे दिन मां की प्रतिमा को विसर्जित करने की वर्षों से चल जा रही परंपरा के अनुरूप आज उनकी विदाई दी गई.

Undefined
आरा में खोइछा भरने के बाद गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा को दी गई विदाई, देखें विसर्जन शोभायात्रा की तस्वीरें 11

बुधवार को विधिवत रूप से मां दुर्गा की खोइछा भरने के बाद महिला श्रद्धालु भक्तों ने उनका पूजन किया और फिर बाद मां को विदा किया. इसके बाद डीजे की धुन और भक्ति गीतों पर झूमते हुए पूजा समिति के सदस्यों की टोली मां की प्रतिमा को नदी में विसर्जित करने के लिए निकल गई. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बेटी की विदाई के पहले विधिवतरूप से खोइछा भरा जाता है.

Undefined
आरा में खोइछा भरने के बाद गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा को दी गई विदाई, देखें विसर्जन शोभायात्रा की तस्वीरें 12

आरा शहर के मुख्य द्वार बैंक कॉलोनी मोड़ पर पूजा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए पूजा समिति के सदस्य धूमधाम से निकले.

Undefined
आरा में खोइछा भरने के बाद गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा को दी गई विदाई, देखें विसर्जन शोभायात्रा की तस्वीरें 13

जहां मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन होगा, वहां जिला प्रशासन ने सुरक्षा के भी इंतजाम किये हैं. विसर्जन स्थल पर जगह-जगह दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है.

Undefined
आरा में खोइछा भरने के बाद गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा को दी गई विदाई, देखें विसर्जन शोभायात्रा की तस्वीरें 14

पूजा समिति के संयोजक चंदन कुमार ने बताया कि औपचारिक विदाई अनुष्ठान के बाद प्रतिमा को नदी में विसर्जित किया जाएगा. यहां पिछले 8 सालों से इसी तरह पंडाल बनाकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है.

Undefined
आरा में खोइछा भरने के बाद गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा को दी गई विदाई, देखें विसर्जन शोभायात्रा की तस्वीरें 15

विजयादशमी के दिन भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह इस पूजा पंडाल में माता के दर्शन को पहुंचे थे. जहां माता की चुनरी और प्रसाद देकर उनका जोरदार स्वागत किया गया था. यहां की व्यवस्था देखकर भोजपुरी सुपरस्टार काफी खुश हुए और पूजा समिति के सदस्यों को धन्यवाद दिया.

Undefined
आरा में खोइछा भरने के बाद गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा को दी गई विदाई, देखें विसर्जन शोभायात्रा की तस्वीरें 16
Also Read: PHOTOS: गया में सुहागिन महिलाओं ने सिंदूर खेलकर मां दुर्गा को दी विदाई, विश्व शांति की कामना
Undefined
आरा में खोइछा भरने के बाद गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा को दी गई विदाई, देखें विसर्जन शोभायात्रा की तस्वीरें 17

रिपोर्ट – दीनानाथ मिश्रा, आरा

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel