27.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Photos: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर पटना में जश्न, युवाओं ने भारत माता के जयकारे लगाते हुए लहराया तिरंगा

बुधवार को चंद्रयान- 3 सफलतापूर्वक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर स्थापित हो गया. इसकी सफलता को देखने के लिए लोग टेलीविजन के माध्यम से जुड़े रहे. वहीं चंद्रयान की सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद लोगों में जश्न का माहौल है.

Undefined
Photos: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर पटना में जश्न, युवाओं ने भारत माता के जयकारे लगाते हुए लहराया तिरंगा 10

पटना में विभिन्न स्थानों और अपने घरों में बैठा हर व्यक्ति बुधवार को इस ऐतिहासिक पल का इंतजार कर रहा था कि कब चंद्रयान 3 की चांद के सतह पर लैंडिग होगी. इसे लेकर शहर के विभिन्न जगहों पर खास इंतजाम किये गये थे.

Undefined
Photos: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर पटना में जश्न, युवाओं ने भारत माता के जयकारे लगाते हुए लहराया तिरंगा 11

श्रीविज्ञान केंद्र के हॉल में चंद्रयान 3 की लैंडिंग का लाइव स्क्रीनिंग किया गया. इसके गवाह शहर के रहने वाले हर उम्र के लोग बनें. क्या बुढ़े, क्या बच्चे और क्या नौजवान हर किसी की आंखें बस स्क्रीन पर टीकी हुई थी कि कब चंद्रयान लैंड करेगा और भारत का नाम विश्व पटल पर छा जायेगा.

Undefined
Photos: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर पटना में जश्न, युवाओं ने भारत माता के जयकारे लगाते हुए लहराया तिरंगा 12

काउंटडाउन शुरु होते ही हर कोई अपनी सीट पर खड़ा हो गया और जैसे ही लैंडिंग हुई तालियों के गड़गड़ाहट के साथ भारत माता की जय, जिंदाबाद और इंडिया ऑन मून के नारे से पूरा हॉल गुंज उठा.

Undefined
Photos: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर पटना में जश्न, युवाओं ने भारत माता के जयकारे लगाते हुए लहराया तिरंगा 13

लोगों ने चंद्रयान की लैंडिंग के बाद कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का पल है और हम इसका हिस्सा बनें यह हम सभी के लिए गौरव की बात है.

Undefined
Photos: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर पटना में जश्न, युवाओं ने भारत माता के जयकारे लगाते हुए लहराया तिरंगा 14

एनआइटी पटना, आइआइटी पटना व बीआइटी पटना के साथ अन्य संस्थानों में चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग की लाइव-स्ट्रीमिंग देखने के लिए विशेष सभाएं आयोजित की गयी थी. चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) जैसे ही बुधवार शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरा लोगों ने खुशियां मनानी शुरू कर दी.

Undefined
Photos: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर पटना में जश्न, युवाओं ने भारत माता के जयकारे लगाते हुए लहराया तिरंगा 15

स्टूडेंट्स ने उत्साह से लबरेज होकर भारत माता की जय जयकार करते हुए तिरंगे लहराये. एनआइटी के निदेशक प्रो पीके जैन, आइआइटी के निदेशक प्रो टीएन सिंह के साथ अन्य संस्थानों में मौजूद शिक्षक और छात्रों के बीच मिठाईयां भी बांटी गयी.

Undefined
Photos: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर पटना में जश्न, युवाओं ने भारत माता के जयकारे लगाते हुए लहराया तिरंगा 16

कई शिक्षकों व छात्रों ने कहा कि भारत के चंद्रयान-3 की लैंडिंग एक यादगार अवसर है जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ावा देगा. मन में अन्वेषण के लिए एक जुनून भी जगायेगा. यह गर्व का पल है. प्रो पीके जैन ने कहा यह वैज्ञानिक जांच और नवाचार के माहौल को बढ़ावा देने में योगदान देगा.

Undefined
Photos: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर पटना में जश्न, युवाओं ने भारत माता के जयकारे लगाते हुए लहराया तिरंगा 17
Also Read: Photos: सीएम नीतीश कुमार ने ‘बापू परीक्षा परिसर’ का किया उद्घाटन, 16000 अभ्यर्थी एक साथ दे सकेंगे परीक्षा
Anand Shekhar
Anand Shekhar
Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel