24.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Durga Puja 2022: झारखंड के देवघर में प्रभात खबर अखबार से बना है अनोखा दुर्गा पूजा मंडप, देखते रह जायेंगे

Durga Puja 2022: झारखंड के देवघर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर वियोरी मॉल में दुर्गा पूजा मंडप आकर्षण का केंद्र बना है. पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर दुर्गा मंडप प्रभात खबर अखबार की 1000 प्रतियों से तैयार किया गया है. राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित मार्कंडेय जजवाड़े व उनकी टीम ने तैयार किया है.

Undefined
Durga puja 2022: झारखंड के देवघर में प्रभात खबर अखबार से बना है अनोखा दुर्गा पूजा मंडप, देखते रह जायेंगे 7

देवघर के वियोरी मॉल परिसर में इस बार अनोखा दुर्गा पूजा मंडप तैयार किया गया है. दुर्गा पूजा मंडप से लेकर सजावट व वाद्य सामग्री तक प्रभात खबर अखबार के पन्नों से तैयार की गयी है. राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित देवघर के प्रसिद्ध कलाकार मार्कंडेय जजवाड़े और उनके शिष्यों की टीम ने इसे तैयार किया है. पूरे देवघर में ये आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इसके जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया है.

Undefined
Durga puja 2022: झारखंड के देवघर में प्रभात खबर अखबार से बना है अनोखा दुर्गा पूजा मंडप, देखते रह जायेंगे 8

दुर्गा पूजा पंडाल के आकर्षण को देखने के लिए अभी से वियोरी मॉल (सेंट्रल प्लाजा) में लोगों की भीड़ लग रही है. पंडाल और सजावट को तैयार करने में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित कलाकार मार्कंडेय जजवाड़े समेत उनकी टीम के हेमंत कुमार, साकेत कुमार, अंजली कुमारी, प्राची कुमारी, सुरभि कुमारी, मल्लिका कुमारी, शालू कुमारी, अदिति कुमारी, अर्पिता कुमारी, शालिनी कुमारी, माधव कुमार, गुड्डू, उपेंद्र एवं सुनील शामिल हैं.

Undefined
Durga puja 2022: झारखंड के देवघर में प्रभात खबर अखबार से बना है अनोखा दुर्गा पूजा मंडप, देखते रह जायेंगे 9

प्रभात खबर अखबार से पूजा मंडप तैयार करने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित कलाकार मार्कंडेय जजवाड़े ने बताया कि वे हर साल नयी थीम पर पूजा पंडाल बनाते हैं. इस वर्ष न्यूज़पेपर से इको फ्रेंडली पंडाल बनाया गया है. इसके माध्यम से आम जनता को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने की कोशिश की गयी है. इसकी काफी तारीफ हो रही है.

Undefined
Durga puja 2022: झारखंड के देवघर में प्रभात खबर अखबार से बना है अनोखा दुर्गा पूजा मंडप, देखते रह जायेंगे 10

कलाकार मार्कंडेय जजवाड़े ने कहा कि इस बार प्रभात खबर न्यूज़ पेपर से हमने और हमारी टीम ने पूजा मंडप तैयार किया है. अमूमन देखा जाता है कि अखबार से लोग न्यूज़ को जानते हैं और उसके बाद उसे रद्दी में डाल देते हैं.

Undefined
Durga puja 2022: झारखंड के देवघर में प्रभात खबर अखबार से बना है अनोखा दुर्गा पूजा मंडप, देखते रह जायेंगे 11

कलाकार मार्कंडेय जजवाड़े ने कहा कि इसी अखबार की प्रतियों से नये सिरे से पंडाल बनाये गये हैं जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है और लोग शौक से पहुंचकर यहां सेल्फी ले रहे हैं. मैंने ये बताने की कोशिश की है कि अखबार पढ़कर फेंकने की चीज नहीं है बल्कि इससे बेहतरीन सजावट भी कर सकते हैं.

रिपोर्ट : संजीव मिश्रा, देवघर

Guru Swarup Mishra
Guru Swarup Mishrahttps://www.prabhatkhabar.com/
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel