24.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

शिकारीपाड़ा के पूर्व विधायक डेविड मुर्मू का निधन,सरकारी नौकरी छोड़ की थी सियासत, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

शिकारीपाड़ा के पूर्व विधायक डेविड मुर्मू के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, शिकारीपाड़ा के वर्तमान विधायक नलिन सोरेन व दुमका विधायक बसंत सोरेन ने शोक प्रकट किया है.

काठीकुंड(दुमका): शिकारीपाड़ा विधानसभा से 3 बार विधायक रहे डेविड मुर्मू का 85 वर्ष की अवस्था में काठीकुंड के चंद्रपुरा स्थित आवास में गुरुवार शाम 4 बजे निधन हो गया. दिवंगत डेविड मुर्मू मूल रूप से काठीकुंड प्रखंड की बड़तल्ला पंचायत के बलिया गांव के रहने वाले थे. श्री मुर्मू मलेरिया इंस्पेक्टर की नौकरी के बाद शिक्षक के रूप में सेवा दे रहे थे. शिक्षक की नौकरी भी छोड़ दी और राजनीतिक सफर की सफल शुरुआत की थी. उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, शिकारीपाड़ा के वर्तमान विधायक नलिन सोरेन व दुमका विधायक बसंत सोरेन ने शोक प्रकट किया है.

बीमार चल रहे थे पूर्व विधायक डेविड मूर्मू

पूर्व विधायक डेविड मुर्मू सरकारी नौकरी छोड़ कर राजनीति में आए थे. वे अपने पीछे अपनी पत्नी, 1 बेटा,5 बेटी के साथ नाती पोते का भरा पूरा परिवार छोड़ गये. दिवंगत विधायक की पुत्री आशा रानी मुर्मू ने बताया कि पिताजी काफी कमजोर हो चुके थे और बीमार भी चल रहे थे.

Also Read: सुभाष मुंडा हत्याकांड: नगड़ी रहा बंद, थाना प्रभारी सस्पेंड, SIT गठित, DGP अजय कुमार सिंह ने दिए ये निर्देश

सरकारी नौकरी छोड़ आये थे राजनीति में

श्री मुर्मू मलेरिया इंस्पेक्टर की नौकरी के बाद शिक्षक के रूप में सेवा दे रहे थे. शिक्षक की नौकरी भी छोड़ दी और राजनीतिक सफर की सफल शुरुआत की. प्रखंड के कुसुंबा पंचायत से मुखिया बने, फिर प्रमुख के पद पर चुनाव जीत कर समाज सेवा में लगे.

Also Read: सुभाष मुंडा हत्याकांड: विरोध में सड़क पर उतरे वाम दल, आजसू ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, राजद ने की ये मांग

हेमंत सोरेन व बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक

1979 में तत्कालीन विधायक के आकस्मिक निधन के बाद जेएमएम के टिकट से उपचुनाव लड़ा और जीत हासिल की. इसके बाद 1980 और 1985 के विधानसभा चुनाव में भी जीत हासिल की. गुरुवार को उनके निधन की खबर से पूरा प्रखंड में शोक की लहर है. उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, शिकारीपाड़ा के वर्तमान विधायक नलिन सोरेन व दुमका विधायक बसंत सोरेन ने शोक प्रकट किया है.

Also Read: हेमंत सरकार खतियान आधारित स्थानीय नीति, ओबीसी आरक्षण व मॉब लिंचिंग निवारण विधेयक फिर लाएगी विधानसभा के पटल पर

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel