22.9 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

झारखंड के मुफस्सिल लिपिकों की हड़ताल जारी, महारैली के जरिए बुलंद की आवाज

झारखंड राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा की हड़ताल जारी है. दुमका में प्रमंडलस्तरीय महारैली के जरिए लिपिकों ने अपनी आवाज बुलंद की. उन्होंने कहा कि एक तरफ हेमंत सोरेन सरकार लोगों के लिए खजाना खोल रही है, वहीं उनकी सुध नहीं ले रही है.

दुमका: झारखंड राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा के बैनर तले झारखंड के सभी जिलों में लिपिक अपनी मांगों को लेकर 27वें दिन भी हड़ताल पर डटे रहे. लिपिक मोर्चा की ओर से प्रमंडलस्तरीय महारैली निकाली गयी. लोगों ने कहा कि एक तरफ हेमंत सोरेन सरकार खजाना खोल रही है, वहीं उनकी मांगें नहीं मानी जा रही हैं. इन्होंने मांग की कि सभी लिपिकों को नियुक्ति तिथि से 2400 ग्रेड पे का भुगतान किया जाए और सेवा शर्त एवं प्रोन्नति नियमावली एक हो.

महारैली के जरिए लिपिकों ने की आवाज बुलंद

महारैली दुमका समाहरणालय परिसर से निकलकर दुमका मुख्य बाजार, क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक संथाल परगना दुमका, चिकित्सा विभाग के क्षेत्रीय संयुक्त उपनिदेशक पदाधिकारी दुमका के कार्यालय का पैदल मार्च करते हुए आयुक्त संथाल परगना प्रमंडल दुमका को ज्ञापन सौंपा और फिर समाहरणालय दुमका तक पैदल मार्च करते हुए महारैली का समापन किया गया. इस महारैली में सभी जिलों से लगभग 300 लिपिक शामिल हुए.

महारैली में ये हुए शामिल

इस महारैली में शामिल मुख्य रूप से प्रमंडलीय सचिव संतोष कुमार, जय कुमार गौतम, ललित सोरेन, रितेश कश्यप, तारिक अनवर, प्रकाश कुमार, गौतम कुमार राय, कुमोद कुमार रंजन, ओम जय, मयंक कुमार, जयप्रकाश सागर, मनोज कुमार मंडल, प्रेम कुमार सोरेन, राजशेखर पांडे, उमा भारती मुर्मू, सोनिया मरांडी, हेमलता सोरेन, अविनाश कुमार, जीतेन्द्र कुमार, अनिता मुर्मू, बिपिन कुमार राहुल देव, रजनीश झा शामिल थे.

Also Read: Jharkhand Cabinet: हेमंत सोरेन कैबिनेट के किस निर्णय से उत्साहित हैं सहायक पुलिसकर्मी? ऐसे जताया आभार

Also Read: Good News: पीवीयूएनएल पतरातू की अब एक यूनिट से 800 मेगावाट बिजली का होगा उत्पादन

Also Read: Karma Puja 2024: सीएम हेमंत सोरेन को करमा पूजा महोत्सव के लिए आमंत्रण, 14 सितंबर को होगा कार्यक्रम

Also Read: Jharkhand Tourism: पतरातू लेक रिजॉर्ट में झारखंड एडवेंचर फेस्टिवल, पर्यटकों के मनोरंजन का है खास इंतजाम

Also Read: Jharkhand Politics: जदयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक नौ सितंबर को, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा होंगे शामिल

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel