23.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

कल्पना सोरेन के विधानसभा क्षेत्र में हेमंत सोरेन ने की सौगातों की बारिश, आम लोगों पर पुष्पवर्षा

Hemant Soren Gift: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले सीएम हेमंत सोरेन ने कल्पना सोरेन के विधानसभा क्षेत्र गांडेय से 13.06 लाख लोगों को 639.16 करोड़ की सौगातें बांटीं. लाभुकों पर पुष्पवर्षा भी की.

Hemant Soren Gift: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के विधानसभा क्षेत्र में थे. उन्होंने गांडेय विधानसभा क्षेत्र से झारखंड के 13.06 लाख लाभुकों के बीच 639.16 करोड़ रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया.

Hemant Soren Gift Gandey Giridih
कल्पना सोरेन के विधानसभा क्षेत्र में हेमंत सोरेन ने की सौगातों की बारिश, आम लोगों पर पुष्पवर्षा 6

हेमंत सोरेन हेलीकॉप्टर से 2:15 बजे गांडेय प्रखंड के कैलुडीह मैदान में उतरे. 2:22 बजे वह मंच पर पहुंचे. मंच पर चढ़ने से पहले वहां मौजूद लोगों के बीच कल्पना सोरेन और हेमंत सोरेन ने पुष्पवर्षा की.

Hemant Soren Gift Gandey Giridih News
कल्पना सोरेन के विधानसभा क्षेत्र में हेमंत सोरेन ने की सौगातों की बारिश, आम लोगों पर पुष्पवर्षा 7

हेमंत सोरेन ने गांडेय प्रखंड के कैलुडीह मैदान में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में परिसंपत्तियों का वितरण किया. गिरिडीह और धनबाद के 13 लाख से अधिक लाभुकों को परिसंपत्तियों का वितरण किया गया.

Hemant Soren Gift Gandey Giridih News Today
कल्पना सोरेन के विधानसभा क्षेत्र में हेमंत सोरेन ने की सौगातों की बारिश, आम लोगों पर पुष्पवर्षा 8

गिरिडीह जिले के 8.03 लाख और धनबाद जिले के 5.03 लाख लोगों को सरकारी योजना का लाभ मिला. धनबाद और गिरिडीह जिले में 465.14 करोड़ की 310 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. हजारों की संख्या में धनबाद और गिरिडीह के लाभुक कार्यक्रम में शामिल हुए.

Hemant Soren In Gandey
कल्पना सोरेन के विधानसभा क्षेत्र में हेमंत सोरेन ने की सौगातों की बारिश, आम लोगों पर पुष्पवर्षा 9

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोग सुबह 10 बजे से ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे थे. झामुमो के कार्यकर्ता और समर्थक पोस्टर और बैनर के साथ पहुंच रहे थे. चप्पे-चप्पे पर पुलिस को तैनात किया गया था.

Also Read

Hemant Soren Gift: विधानसभा चुनाव से पहले हेमंत सरकार का किसानों को तोहफा, चार हजार ट्रैक्टर बांटेगी सरकार

Hemant Soren Gift: 10 सितंबर को सीएम हेमंत सोरेन का चांडिल दौरा, करोड़ों की परिसंपत्तियों का करेंगे वितरण

Hemant Soren Gift: सीएम हेमंत सोरेन की गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि, वनाधिकार पट्टे की दी सौगात

Hemant Soren Gift: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बोले, 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मदद

Jharkhand Trending Video

Mithilesh Jha
Mithilesh Jha
प्रभात खबर में दो दशक से अधिक का करियर. कलकत्ता विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट. झारखंड और बंगाल में प्रिंट और डिजिटल में काम करने का अनुभव. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विषयों के अलावा क्लाइमेट चेंज, नवीकरणीय ऊर्जा (RE) और ग्रामीण पत्रकारिता में विशेष रुचि. प्रभात खबर के सेंट्रल डेस्क और रूरल डेस्क के बाद प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर काम. वर्तमान में झारखंड हेड के पद पर कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel