22.5 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

कोल्हान गौरव सम्मान : प्रभात खबर की 28वीं वर्षगांठ पर 28 शख्सियतों को सम्मान, देखें PHOTOs

अब दौर बदल गया है. सोशल मीडिया के इस दौर में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरा उतरना किसी भी अखबार के लिए सबसे बड़ी चुनौती है. इस कार्य को प्रभात खबर पिछले करीब तीन दशकों से बखूबी निभा रहा है. यह समाज में दिशा सूचक की भूमिका निभा रहा है. अगर दिशा सूचक गलत होगा, तो हम सही जगह पर नहीं पहुंच सकते हैं.

Undefined
कोल्हान गौरव सम्मान : प्रभात खबर की 28वीं वर्षगांठ पर 28 शख्सियतों को सम्मान, देखें photos 35

जमशेदपुर के एक्सएलआरआइ के टाटा ऑडिटोरियम में ‘प्रभात खबर’ की ओर से ‘कोल्हान गौरव सम्मान’ समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर कोल्हान के 28 शख्सीयतों को सम्मानित किया गया. इससे पूर्व मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, विशिष्ट अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो, कोल्हान आयुक्त मनोज कुमार, प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी, कार्यकारी निदेशक आरके दत्ता, उपाध्यक्ष विजय बहादुर और कोल्हान विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ शुक्ला महंती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की.

Undefined
कोल्हान गौरव सम्मान : प्रभात खबर की 28वीं वर्षगांठ पर 28 शख्सियतों को सम्मान, देखें photos 36

इस दौरान संगीत संध्या का भी आयोजन किया गया. इसमें सारेगामा फेम अनन्या चक्रवर्ती ने अपनी सुरीली आवाज से समां बांधा. अनन्या ने अपनी दमदार आवाज से शहर के लोगों का दिल जीत लिया.

Undefined
कोल्हान गौरव सम्मान : प्रभात खबर की 28वीं वर्षगांठ पर 28 शख्सियतों को सम्मान, देखें photos 37

अब दौर बदल गया है. सोशल मीडिया के इस दौर में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरा उतरना किसी भी अखबार के लिए सबसे बड़ी चुनौती है. इस कार्य को प्रभात खबर पिछले करीब तीन दशकों से बखूबी निभा रहा है. यह समाज में दिशा सूचक की भूमिका निभा रहा है. अगर दिशा सूचक गलत होगा, तो हम सही जगह पर नहीं पहुंच सकते हैं.

Undefined
कोल्हान गौरव सम्मान : प्रभात खबर की 28वीं वर्षगांठ पर 28 शख्सियतों को सम्मान, देखें photos 38

इसका उदाहरण चंद्रयान-2 के जरिये देश और दुनिया ने देखा. लेकिन चंद्रयान-3 की सफलता इस बात का द्योतक है कि अगर हम अपनी असफलता से सीखते है, तो इतिहास बनाते है. ये बातें केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने एक्सएलआरआइ के टाटा ऑडिटोरियम में प्रभात खबर की ओर से आयोजित कोल्हान गौरव सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहीं.

Undefined
कोल्हान गौरव सम्मान : प्रभात खबर की 28वीं वर्षगांठ पर 28 शख्सियतों को सम्मान, देखें photos 39

इस अवसर पर कोल्हान की उन 28 शख्सीयतों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा, कला-संस्कृति, नृत्य, पर्यावरण संरक्षण, खेल समेत अन्य क्षेत्रों मे उल्लेखनीय कार्य किया है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो और कोल्हान के आयुक्त मनोज कुमार ने किया सम्मानित.

Undefined
कोल्हान गौरव सम्मान : प्रभात खबर की 28वीं वर्षगांठ पर 28 शख्सियतों को सम्मान, देखें photos 40

अतिथियों ने सम्मान समारोह के आयोजन के लिए प्रभात खबर की पहल को सराहा. साथ ही सम्मानित होने वालों का हौसला भी बढ़ाया.

Undefined
कोल्हान गौरव सम्मान : प्रभात खबर की 28वीं वर्षगांठ पर 28 शख्सियतों को सम्मान, देखें photos 41

सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पहले भी पारित करने की पहल की गयी थी. लेकिन उस वक्त इस बिल को फाड़ दिया गया था. लेकिन, देश में फिजा बदली है. एक सकारात्मक वातावरण तैयार हुआ है.

Undefined
कोल्हान गौरव सम्मान : प्रभात खबर की 28वीं वर्षगांठ पर 28 शख्सियतों को सम्मान, देखें photos 42

अर्जुन मुंडा ने कहा कि संसद हो या फिर परिवार, अगर वातावरण अनुकूल है, तो कठिन से कठिन निर्णय लेने में भी आसानी होती है. सकारात्मक माहौल का ही असर है कि नारी शक्ति वंदन बिल राज्यसभा के साथ ही लोकसभा से भी ध्वनिमत से पास हुआ.

Undefined
कोल्हान गौरव सम्मान : प्रभात खबर की 28वीं वर्षगांठ पर 28 शख्सियतों को सम्मान, देखें photos 43

इतना ही नहीं लोकसभा में इसके खिलाफ सिर्फ दो सांसदों ने वोट किया. समाज में कोई भी अगर अच्छा कार्य कर रहा है, तो उसे सम्मान जरूर देना चाहिए, क्योंकि इससे ना सिर्फ उनमें अच्छा करने का जज्बा पैदा होता है, बल्कि उन्हें देख कर दूसरों को भी प्रेरणा मिलती है. जमशेदपुर ऐतिहासिक पृष्ठ भूमि वाला शहर है.

Undefined
कोल्हान गौरव सम्मान : प्रभात खबर की 28वीं वर्षगांठ पर 28 शख्सियतों को सम्मान, देखें photos 44

जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने अपने संबोधन में कोल्हान की धरती हमेशा से अच्छे कार्यों के लिए जानी जाती रही है. कोल्हान में कई लोग हैं जो शानदार कार्य कर रहे हैं. उन सभी लोगों को ढूंढ कर एक मंच पर लाना, उन्हें सम्मानित करना, यह वाकई में महत्वपूर्ण कार्य है.

Undefined
कोल्हान गौरव सम्मान : प्रभात खबर की 28वीं वर्षगांठ पर 28 शख्सियतों को सम्मान, देखें photos 45

इस कार्य के लिए प्रभात खबर की पूरी टीम की उन्होंने सराहना की. भुवनेश्वर महतो, बहादुर उरांव जैसे लोगों ने जंगल बचाने से लेकर झारखंड अलग राज्य बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई.

Undefined
कोल्हान गौरव सम्मान : प्रभात खबर की 28वीं वर्षगांठ पर 28 शख्सियतों को सम्मान, देखें photos 46

गुवा गोलीकांड में कई लोग शहीद हो गये. कई लोगों ने अपना सारा कुछ खो दिया. उनमें से एक हैं बहादुर उरांव. इस प्रकार की शख्सियतों को सम्मानित कर वे खुद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. श्री महतो ने कहा कि प्रभात खबर अपने टैग लाइन अखबार नहीं आंदोलन के अनुरूप कार्य कर रहा है.

Undefined
कोल्हान गौरव सम्मान : प्रभात खबर की 28वीं वर्षगांठ पर 28 शख्सियतों को सम्मान, देखें photos 47

कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त सह कोल्हान विवि के कुलपति मनोज कुमार ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि निर्भीक पत्रकारिता व विश्वसनीयता का दूसरा नाम है प्रभात खबर.

Undefined
कोल्हान गौरव सम्मान : प्रभात खबर की 28वीं वर्षगांठ पर 28 शख्सियतों को सम्मान, देखें photos 48

उन्होंने 23 सितंबर के वैज्ञानिक कारणों की व्याख्या करते हुए कहा कि 23 सितंबर के दिन इक्वल लाइट्स धरती पर आते हैं. यानी जितना अंधेरा उतना ही उजाला.

Undefined
कोल्हान गौरव सम्मान : प्रभात खबर की 28वीं वर्षगांठ पर 28 शख्सियतों को सम्मान, देखें photos 49

आज के दौर में बच्चे सही रोल मॉडल नहीं बना पा रहे हैं, क्योंकि समाज में अच्छे रोल मॉडल की कमी है. क्राइसिस के इस दौर में अगर समाज के अलग-अलग क्षेत्र के लोगों को ढूंढ कर उन्हें सम्मानित किया जाता है, तो निश्चित रूप से इससे बच्चों को अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी. उन्होंने प्रभात खबर को समाज का पथ प्रदर्शक करार दिया.

Undefined
कोल्हान गौरव सम्मान : प्रभात खबर की 28वीं वर्षगांठ पर 28 शख्सियतों को सम्मान, देखें photos 50

प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि जमशेदपुर एक वाइब्रेंट व संजीदा शहर है. इस शहर की खासियत यह है कि यहां सभी धर्म व संप्रदाय के लोग रहते हैं. इकट्ठे होकर यहां बैशाखी, ईद, दिवाली, क्रिसमस तो ओणम भी मनायी जाती है.

Undefined
कोल्हान गौरव सम्मान : प्रभात खबर की 28वीं वर्षगांठ पर 28 शख्सियतों को सम्मान, देखें photos 51

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर जैसे शहर में यहां से निकलने वाले सभी अखबारों के सर्कुलेशन को अगर मिला भी दिया जाए, तो वह भी प्रभात खबर से काफी कम है. इस मुकाम को अगर प्रभात खबर हासिल कर पाया है तो वह सुधि पाठकों की स्नेह की वजह से.

Undefined
कोल्हान गौरव सम्मान : प्रभात खबर की 28वीं वर्षगांठ पर 28 शख्सियतों को सम्मान, देखें photos 52

उन्होंने कहा कि खबरों की प्रमाणिकता प्रभात खबर की पूंजी है, तो पाठक उसके असली मालिक हैं. पाठक के भरोसे की वजह से ही सिर्फ तीन राज्यों से निकलने वाले इस अखबार के पाठकों की संख्या 1.16 करोड़ पाठक है. सबसे अधिक चुनौती है फेक न्यूज को पहचान कर पाठकों को सही खबर देना है.

Undefined
कोल्हान गौरव सम्मान : प्रभात खबर की 28वीं वर्षगांठ पर 28 शख्सियतों को सम्मान, देखें photos 53

प्रभात खबर के कार्यकारी निदेशक आरके दत्ता ने कहा कि जमशेदपुर शहर को देख कर काफी खुशी होती है. काफी प्लांड व क्लीन सिटी है. उन्होंने कहा कि प्रभात खबर विश्वास की पत्रकारिता करता है.

Undefined
कोल्हान गौरव सम्मान : प्रभात खबर की 28वीं वर्षगांठ पर 28 शख्सियतों को सम्मान, देखें photos 54

उन्होंने कहा कि बदलते दौर में प्रभात खबर ना सिर्फ अखबार बल्कि फेसबुक, यू ट्यूब, इंस्टाग्राम, ह्वाट्सएप से लेकर तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी विश्वसनीय खबरें पाठकों को दे रहा है.

Undefined
कोल्हान गौरव सम्मान : प्रभात खबर की 28वीं वर्षगांठ पर 28 शख्सियतों को सम्मान, देखें photos 55

कहा कि प्रभात खबर अपने पाठकों के लिए सिर्फ खबरों को ही नहीं छापता है, बल्कि अलग-अलग इवेंट के जरिये सामाजिक सरोकार को भी निभाता है.

Undefined
कोल्हान गौरव सम्मान : प्रभात खबर की 28वीं वर्षगांठ पर 28 शख्सियतों को सम्मान, देखें photos 56

स्कूली बच्चों के लिए क्विज, शिक्षकों के लिए गुरु सम्मान. महिलाओं को लिए अपराजिता सम्मान, डॉक्टर सम्मान, किसान सम्मान, बुजुर्गों के लिए जीवन श्री सम्मान कर समाज के लोगों में अच्छा कार्य करने की अलख जगाता है.

Undefined
कोल्हान गौरव सम्मान : प्रभात खबर की 28वीं वर्षगांठ पर 28 शख्सियतों को सम्मान, देखें photos 57

प्रभात खबर के उपाध्यक्ष विजय बहादुर ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि जमशेदपुर से प्रभात खबर का आत्मीयता भरा रिश्ता है. यह शहर जितना टाटा के नाम से जाना जाता है, उतना ही प्रभात खबर के नाम से जाना जाता है.

Undefined
कोल्हान गौरव सम्मान : प्रभात खबर की 28वीं वर्षगांठ पर 28 शख्सियतों को सम्मान, देखें photos 58

उन्होंने प्रभात खबर से प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से जुड़े सभी लोगों का आभार प्रकट किया. कहा कि पाठकों के साथ ही प्रभात खबर पर विज्ञापनदाताओं, अखबार विक्रेता बंधुओं से लेकर हर किसी ने विश्वास जताया है.

Undefined
कोल्हान गौरव सम्मान : प्रभात खबर की 28वीं वर्षगांठ पर 28 शख्सियतों को सम्मान, देखें photos 59
Undefined
कोल्हान गौरव सम्मान : प्रभात खबर की 28वीं वर्षगांठ पर 28 शख्सियतों को सम्मान, देखें photos 60
Undefined
कोल्हान गौरव सम्मान : प्रभात खबर की 28वीं वर्षगांठ पर 28 शख्सियतों को सम्मान, देखें photos 61
Undefined
कोल्हान गौरव सम्मान : प्रभात खबर की 28वीं वर्षगांठ पर 28 शख्सियतों को सम्मान, देखें photos 62
Undefined
कोल्हान गौरव सम्मान : प्रभात खबर की 28वीं वर्षगांठ पर 28 शख्सियतों को सम्मान, देखें photos 63
Undefined
कोल्हान गौरव सम्मान : प्रभात खबर की 28वीं वर्षगांठ पर 28 शख्सियतों को सम्मान, देखें photos 64
Undefined
कोल्हान गौरव सम्मान : प्रभात खबर की 28वीं वर्षगांठ पर 28 शख्सियतों को सम्मान, देखें photos 65
Undefined
कोल्हान गौरव सम्मान : प्रभात खबर की 28वीं वर्षगांठ पर 28 शख्सियतों को सम्मान, देखें photos 66
Undefined
कोल्हान गौरव सम्मान : प्रभात खबर की 28वीं वर्षगांठ पर 28 शख्सियतों को सम्मान, देखें photos 67
Mithilesh Jha
Mithilesh Jha
प्रभात खबर में दो दशक से अधिक का करियर. कलकत्ता विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट. झारखंड और बंगाल में प्रिंट और डिजिटल में काम करने का अनुभव. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विषयों के अलावा क्लाइमेट चेंज, नवीकरणीय ऊर्जा (RE) और ग्रामीण पत्रकारिता में विशेष रुचि. प्रभात खबर के सेंट्रल डेस्क और रूरल डेस्क के बाद प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर काम. वर्तमान में झारखंड हेड के पद पर कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel