22.5 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

VIDEO: अर्जुन मुंडा ने की भोजपुरी भाषा की तारीफ, कहीं ये बातें

जमशेदपुर में अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन का 27वां अधिवेशन का शुभारंभ अर्जुन मुंडा ने किया. इस दौरान भोजपुरी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए देश भर के कई साहित्यकार सम्मानित किये गये. इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भोजपुरी भाषा की जमकर तारीफ की.

जमशेदपुर के तुलसी भवन में शनिवार को दो दिवसीय अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के 27वें अधिवेशन का शुभारंभ किया गया. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि थे. उन्होंने भोजपुरी की महत्ता पर प्रकाश डाला. इसके साथ ही कई पुस्तकों का विमोचन किया. उन्होंने कहा कि भोजपुरी समृद्ध भाषा है. यह बेहद सरस और मधुर है. देश में जितनी भाषाएं है, उनके साहित्य में भारत की ताकत है. ये ताकत वास्तविक रूप से दुनिया को अलग करती है. सांस्कृतिक संध्या का प्रारंभ स्मारिका मिश्रा की टीम ने गणेश वंदना प्रस्तुत किया. नाटक दिल्ली की रंगश्री की टीम द्वारा महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा नाटक माइंडसेट प्रस्तुति की. नगर के प्रसिद्ध गायक वीरेंद्र उपाध्याय ने अपने गीतों से शमा बांध दिया. प्रवर समिति एवं स्थायी समिति की बैठक भी हुई. उन्होंने कहा कि देश में जितनी भाषाएं है. उनका साहित्य भारत की ताकत है. ये ताकत हमें वास्तविक रूप से दुनिया से अलग करती है. इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद विधायक सरयू राय ने भोजपुरी में अपनी बातें रखी. उन्होंने कहा : भोजपुरी के आठवीं अनुसूची में शामिल करे के मांग संसद में गूंज रहल बा. उम्मीद बा कि भोजपुरी के आठवीं अनुसूची में शामिल कइल जाई. प्रस्ताव आइल बा. आठवीं अनुसूची में शामिल होखल गर्व के बात होई. मॉरीशस के उप प्रधानमंत्री की पत्नी डॉ सरिता बुधु ने कहा कि 40 साल से हमनी के भारत में भोजपुरी के आठवीं अनुसूची में शामिल होखे के बात सुनत बानी जा. भोजपुरी के आगमन से हिन्दी के कवनो नुकसान ना होई. मॉरिशस में पूरा वातारण भोजपुरी है. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी दिवस का आयोजन हो.

Jaya Bharti
Jaya Bharti
This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel