24.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

झारखंड कांग्रेस: 24 जिले में 25 जिलाध्यक्ष नियुक्त, किसी अल्पसंख्यक को नहीं मिली जगह

Jharkhand Congress Appoints 25 District Presidents: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने झारखंड के 25 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है. किसी अल्पसंख्यक को जिलाध्यक्ष नहीं बनाया गया है.

Jharkhand Congress Appoints 24 District Presidents: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने झारखंड के 25 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है. इसमें कहा गया है कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस की सिफारिशों को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मंजूरी दे दी है. सभी 25 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है. रांची जिला में दो अध्यक्ष बनाये गये हैं. एक टाउन के और एक ग्रामीण क्षेत्र के.

शांतनु मिश्रा रामगढ़ के जिलाध्यक्ष नियुक्त

कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की सूची में किसी अल्पसंख्यक को जगह नहीं दी गयी है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, कुमार राजा को रांची शहर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि डॉ राकेश किरण महतो को रांची ग्रामीण का अध्यक्ष बनाया गया है. शांतनु मिश्रा को रामगढ़ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

Also Read: राजनीति को धर्म से अलग नहीं कर सकते, कांग्रेस के अच्छे दिन आयेंगे, बोले झारखंड के मंत्री रामेश्वर उरांव

शैलेंद्र कुमार यादव हजारीबाग के जिलाध्यक्ष बने

हजारीबाग जिला कांग्रेस की कमान शैलेंद्र कुमार यादव को सौंपी गयी है, जबकि नारायण बर्णवाल को कोडरमा जिला का अध्यक्ष बनाया गया है. झारखंड कांग्रेस ने गिरिडीह जिला की जिम्मेदारी धनंजय कुमार सिंह को सौंपी है. देवघर का जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश को बनाया गया है.

हरि मोहन मिश्रा बने जामताड़ा के जिला कांग्रेस अध्यक्ष

दिनेश प्रसाद यादव गोड्डा के जिलाध्यक्ष बनाये गये हैं, अनिल कुमार ओझा साहिबगंज के, तो श्री कुमार सरकार को पाकुड़ जिला का कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. महेश राम चंद्रवंशी दुमका के और हरि मोहन मिश्रा जामताड़ा के जिला अध्यक्ष बनाये गये हैं. संतोष कुमार सिंह और उमेश प्रसाद गुप्ता को क्रमश: धनबाद औ बोकारो का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

Also Read: झारखंड में कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह और प्रदीप यादव के घर इनकम टैक्स की छापेमारी

कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की पूरी सूची

  1. शांतनु मिश्रा – रामगढ़

  2. शैलेंद्र कुमार यादव – हजारीबाग

  3. नारायण बर्णवाल – कोडरमा

  4. धनंजय कुमार सिंह – गिरिडीह

  5. प्रो उदय प्रकाश – देवघर

  6. दिनेश प्रसाद यादव – गोड्डा

  7. अनिल कुमार ओझा – साहिबगंज

  8. श्री कुमार सरकार – पाकुड़

  9. महेश राम चंद्रवंशी – दुमका

  10. हरि मोहन मिश्रा – जामताड़ा

  11. संतोष कुमार सिंह – धनबाद

  12. उमेश प्रसाद गुप्ता – बोकारो

  13. कुमार राजा – रांची टाउन

  14. डॉ राकेश किरण महतो – रांची रूरल

  15. आनंद बिहारी दुबे – पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)

  16. चंद्र शेखर दास – पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा)

  17. बिशु हेम्ब्रम – सरायकेला-खरसावां

  18. रवि मिश्रा – खूंटी

  19. डेविड तिर्की – सिमडेगा

  20. चैतू उरांव – गुमला

  21. सुखर भगत – लोहरदगा

  22. मुनेश्वर उरांव – लातेहार

  23. श्रीकांत तिवारी – गढ़वा

  24. प्रमोद कुमार दुबे – चतरा

  25. जैश रंजन पाठक – पलामू

Mithilesh Jha
Mithilesh Jha
प्रभात खबर में दो दशक से अधिक का करियर. कलकत्ता विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट. झारखंड और बंगाल में प्रिंट और डिजिटल में काम करने का अनुभव. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विषयों के अलावा क्लाइमेट चेंज, नवीकरणीय ऊर्जा (RE) और ग्रामीण पत्रकारिता में विशेष रुचि. प्रभात खबर के सेंट्रल डेस्क और रूरल डेस्क के बाद प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर काम. वर्तमान में झारखंड हेड के पद पर कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel